Breaking News
WhatsApp Image 2024 07 24 at 8.29.16 PM

जलशक्ति मंत्री ने सरयू किनारे हुए कटानरोधी कार्यों का किया निरीक्षण

 

बलिया: जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने बुधवार को जिले में सरयू ​नदी के किनारे हुए कटानरोधी कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने ग्राम महाराजपुर के टीएस बंधा नम्बर—62 के पास वैदिक मंत्रोच्चार के साथ सरयू माता का पूजन अर्जन कर आम जन की कुशलता की प्रार्थना की। उन्होंने बाढ़ खण्ड के अभियंताओं को निर्देश दिया कि बंधा पर हमेशा निगरानी रखें। किसी भी हाल में आबादी प्रभावित नहीं होनी चाहिए।WhatsApp Image 2024 07 24 at 8.29.16 PM

घाघरा नदी की कटान और बाढ़ से पीड़ित लोगों की सुधि लेने के लिए जल शक्ति मंत्री सहतवार क्षेत्र के महाराजपुर टीएस बंधा नम्बर 60,61 पर पहुंचे। उन्होंने बंधे पर बने ठोकरों का भी निरीक्षण किया। कहा कि अभियंता 24 घंटा भ्रमणशील रहकर निगरानी रखें। निरीक्षण के बाद मुख्यमंत्री लघु सिंचाई योजना के अंतर्गत किसानों को प्रमाण पत्र भी वितरित किया। इस मौके पर बॉसडीह विधायक केतकी सिंह, पूर्व मंत्री आनंद स्वरूप शुक्ला, पूर्व विधायक धनंजय कनौजिया, पूर्व विधायक एवं वर्तमान भाजपा जिलाध्यक्ष संजय यादव सहित बाढ़ विभाग के अभियंता मौजूद थे।WhatsApp Image 2024 07 24 at 8.28.49 PM

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260808 WA0007

आकाशीय बिजली की चपेट में आने से NEET अभ्यर्थी युवक की मौत, खेत से लौटते समय हुआ हादसा

मानिकपुर गांव में तेज बारिश के दौरान वज्रपात की चपेट में आया 21 वर्षीय रोहित …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *