Breaking News
WhatsApp Image 2024 07 15 at 9.59.43 PM

मवई अयोध्या – सात जन्मों की डोर में बंधे 30 जोड़े

मुदस्सिर हुसैन IBN NEWS
ब्लॉक रिपोर्टर जनपद अयोध्या WhatsApp Image 2024 07 15 at 9.59.43 PM

विधायक नें नवविवाहितों को भेंट किए सहजन का एक-एक वृक्ष

अयोध्या – गरीबों की चिंता और उनकी बेबसी को मुख्यमंत्री मा. योगी आदित्यनाथ नें समझकर मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम की योजना बनाई जिसमे जाति, धर्म और मजहब से ऊपर उठकर एक ही पंडाल में गरीब और अमीर की बेटियों का विवाह संपन्न होता है।WhatsApp Image 2024 07 15 at 9.59.45 PM

यह बातें आज रुदौली विधायक रामचंद्र यादव नें ब्लॉक परिसर रुदौली में आयोजित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कही, उन्होंने कहा कि गरीबों की बेहतरी और उनकी तरक्की के लिए प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, गरीब कल्याण योजना से मुफ्त राशन योजना, किसानों के लिए निःशुल्क बोरिंग और सबको प्रधानमंत्री आवास योजना सहित अनेक जनकल्याणकारी योजनाए सरकार द्वारा संचालित की जा रही हैं।

इस अवसर पर उप जिलाधिकारी रुदौली प्रवीण यादव, बी.डी.ओ. रुदौली अखिलेश कुमार गुप्ता, ए.डी.ओ. भगवान दीन, ब्लॉक प्रमुख शिल्पी सिंह, पूर्व अध्यक्ष प्रधान संघ रुदौली राम प्रेस यादव, पूर्व जिला पंचायत सदस्य राम भवन रावत, समाज कल्याण विभाग से राजेश कुमार वर्मा, संदीप कुमार सिंह, ए.डी.ओ रवीश कुमार मिश्रा, सुरेन्द्र कुमार यादव सहित ब्लॉक कर्मचारी उपस्थित थे आज के कार्यक्रम में रुदौली विधानसभा अंतर्गत मवई ब्लॉक की 11, रुदौली ब्लॉक की 14 के साथ अमानीगंज ब्लॉक की 5 कन्याओं का विवाह पूरी रीति रिवाज के साथ संपन्न हुआ!

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *