फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट
फरीदाबाद:शहर सेक्टर-12 स्थित कार्यालय टाउन पार्क के आस पास तथा बीके हॉस्पिटल फरीदाबाद में पौधा रोपण एवं वितरण का आयोजन आने वाले इस माह में 18 जुलाई को आयोजन किया जा रहा है।
समाजसेवी एवम वरिष्ठ पत्रकार मोहन तिवारी ने कहा है की आने वाले इस माह के 18 जुलाई को अपने जन्मदिवस के अवसर पर सेक्टर 12 कोर्ट प्रगण,टाउन पार्क,बीके हॉस्पिटल में 101 पौधों का पोधारोपण किया जायेगा साथ ही साथ कार्यक्रम में आने सभी संस्थाओं के समाज सेवियों को पोधा एवम साल भेंट कर उन्हे सम्मानित किया जायेगा।
समाजसेवी मोहन तिवारी ने कहा है की पौधा रोपण कर पर्यावरण को बचाने का संदेश देने का कार्य किया जाएगा। समाजसेवी मोहन तिवारी ने कहा है की कोरोना महामारी ने यह अच्छे से बता दिया है कि ऑक्सीजन का जीवन में कितना बड़ा अहम रोल रहा है। वातावरण में ऑक्सीजन तभी होगी जब हरे-भरे पेड़ है। तिवारी ने कहा है कि अपने जन्मदिवस के अवसर पर पौधारोपण करने की मुहिम शुरू कर रहा हु।
आगे तिवारी ने कहा है की आगे शहीद के नाम पर भी पौधा लगाने का कार्य करेंगे। पत्रकार मोहन तिवारी ने सभी समाजसेवी वर्ग विशेष आदि के लोगों से भी जमकर पौधारोपण का आह्वान किया है। आगे समाजसेवी एवं वरिष्ठ पत्रकार मोहन तिवारी ने कहा है कि हमारे देश के वीर जवान लोगों के नाम पर हम पेड़ अवश्य लगाएं जिन्होंने अपनी शहादत देकर इस देश की अस्मिता को बचाए रखने के अपने प्राण न्यौछावर कर दिया।आगे तिवारी कहा है की पेड़ लगाने के बाद उनकी देख भाल भी करेगें।
उन्होंने सभी से अपील करते हुए कहा अपने जीवन में एक पौधा अवश्य लगाएं उस पौधे का ध्यान भी रखें। समाजसेवी एवं वरिष्ठ पत्रकार मोहन तिवारी ने कहा की एक अभियान के तहत पौधा रोपण का कार्य करेंगे सभी को मिल कर प्रयास करना चाहिए।