रायपुर–गंगापुर– सहाड़ा
“आमजन मे – जन आक्रोश”
बीगोद– मंगलवार को रायपुर, गंगापुर व सहाड़ा विधान सभा मे विधायक प्रत्याशी राजेंद्र त्रिवेदी व पुर्व विधायक गायत्री देवी के नेतृत्व मे सैकड़ों आमजन व कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रैली निकालकर प्रधान माता सीता देवी के निलंबन मामले में राज्य सरकार की दमनकारी नीतियों के खिलाफ प्रदर्शन कर राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा व मुख्य मंत्री भजन लाल का पुतला फूंक कर आगे की आंदोलन के बारे में चर्चा की गई।
इस कार्यक्रम के दौरान pcc मेंबर रणदीप (मोनू) त्रिवेदी, रायपुर प्रधान शिव सिंह बाड़ी, यूथ कांग्रेस अध्यश किशन जाट, नगर पालिका अध्यक्ष दिनेश चन्द तेली , महिला कांग्रेस जिला अध्यश रेखा हिरण, नगर पालिका उपाध्यश धर्मेंद्र गहलोत, पुर्व ब्लॉक अध्यक्ष शंकर लाल जाट, श्याम लाल पुरोहित जी, गलोदिया सरपंच रतन लाल जी व रायपुर कोट सरपंच संपत जी ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान विधान सभा के सभी कांग्रेस सरपंच गण, पार्षद गण, CR , DR व सहाड़ा, रायपुर नगर कांग्रेस के पधाधिकारी सहित आमजन उपस्थित थे।