Breaking News

केवल कागजों में सिमटकर रह गया है भाजपा सरकार का विकास:बलजीत कौशिक

फरीदाबाद:ओल्ड़ फरीदाबाद के फरीद पार्क में मिली रही बदहाली की शिकायतों के मद्देनजर कांग्रेस के पूर्व प्रदेश महासचिव एवं फरीदाबाद विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ कांग्रेसी नेता बलजीत कौशिक ने आज अपने साथियों के साथ पार्क का दौरा किया और वहां व्याप्त समस्याओं का जायजा लिया।

 

इस दौरान कौशिक ने देखा कि पार्क में सीवर के ढ़क्कन खुले हुए थे,हर तरफ गंदगी फैली हुई थी,जहां आवरा पशु मुंह मार रहे थे,वहां मौजूद लोगों ने बताया कि यह पार्क केवल नाम का है,यहां समस्याओं का अंबार लगा हुआ है,शिकायतें करने के बावजूद कोई सुनवाई नहीं होती। इसके उपरांत श्री कौशिक अपने साथियों के साथ बराही पाड़ा तालाब वाली गली पहुंचे।

जहां स्थानीय लोगों ने उनका फूल मालाओं से स्वागत किया और अपनी समस्याएं उनके समक्ष रखी। लोगों ने बताया कि उनकी कालोनी में पीने के पानी की कमी,सीवरेज ओवरफ्लो सहित टूटी गलियों व सड़कें कई वर्षों से पड़ी हुई है,उसकी तरफ आज तक किसी जनप्रतिनिधि ने ध्यान नहीं दिया। लोगों की समस्याएं सुनने के बाद कांग्रेसी नेता बलजीत कौशिक ने कहा कि भाजपा सरकार में केवल भ्रष्टाचार का बोलबाला है,यहां विकास केवल कागजों में होता है, जबकि जमीनी स्तर पर हालात बद से बदत्तर हो गए है।

उन्होंने कहा कि फरीदाबाद विधानसभा क्षेत्र के सेक्टरों की बात की जाए या फिर कालोनियों की हर ओर समस्याओं का अंबार लगा हुआ है, मामूली बरसात में सडकें जलमग्र हो जाती है,जल निकासी की कोई समुचित व्यवस्था प्रशासन द्वारा नहीं की गई और यहां के विधायक भी लोगों की कोई सुनवाई नहीं करते। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनावों में जिस प्रकार से जनता ने भाजपा को सच्चाई का आइना दिखाया है,उसी तरह विधानसभा चुनावों में जनता इस गूंगी बहरी भाजपा सरकार को सत्ता से बाहर करके हरियाणा में कांग्रेस के रुप में अपनी सरकार चुनेगी।

जिसके बाद फरीदाबाद क्षेत्र का समुचित विकास किया जाएगा। उन्होंने लोगों से कहा कि अगर प्रदेश में विकास और भय,भ्रष्टाचार मुक्त शासन चाहिए तो आने वाले विधानसभा चुनावों में कांग्रेस के पक्ष में मतदान करके पूर्ण बहुमत से हरियाणा में कांग्रेस की सरकार बनाने का संकल्प लें। इस अवसर पर कांग्रेस विचार विभाग हरियाणा के चेयरमैन विनोद कौशिक,अजय शर्मा प्रधान जिला ब्राह्मण सभा युवा,एडवोकेट अमित शर्मा,एडवोकेट अनुज शर्मा,मनोहर लाल गुप्ता,लोकेश शर्मा,राजु पाराशर,गौरव पाराशर,एन के शर्मा,दीपक भारद्वाज,सुरेश बैनीवाल,अज्जु रावत,प्रवीण बैंसला,कमलेश शर्मा,मिथलेश कुमारी,सरोज शर्मा,यशोदा भारद्वाज,राज दुलारी शर्मा,सुनीता शर्मा,मीनू शर्मा,संतोष अत्री सहित अनेकों गणमान्य लोग मौजूद थे।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *