Breaking News
WhatsApp Image 2024 07 06 at 6.40.58 PM

विधायक नरेंद्र गुप्ता ने किया आरएमसी रोड के निर्माण कार्य का शुभारंभ

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्टWhatsApp Image 2024 07 06 at 6.40.58 PM

फरीदाबाद:विधानसभा-89 क्षेत्र से भाजपा विधायक नरेंद्र गुप्ता ने सेक्टर-10 एफ ब्लाक में मकान नंबर एफ-1 से एफ-47 तक आरएमसी रोड के निर्माण कार्य का शुुभारंभ किया। इस मौके पर स्थानीय लोगों ने फूूलमालाओं के साथ विधायक नरेंद्र गुप्ता का स्वागत किया। इस अवसर पर विधायक नरेंद्र गुप्ता ने बताया कि 19 लाख रुपए की लागत से इस आरएमसी रोड का निर्माण कार्य करवाया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस रोड के निर्माण से लोगों को काफी राहत मिलेगी। विधायक नरेंद्र गुुप्ता ने इस मौके पर लोगों को संबोधित करते हुए फरीदाबाद विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों के बारे में लोगों को अवगत कराया।

उन्होंने कहा कि हरियाणा की भाजपा सरकार में विकास को लेकर स्पष्ट नीति है कि बिना पक्षपात के अधिक से अधिक समान विकास कराया जाए और इसी नीति के कारण फरीदाबाद विधानसभा क्षेत्र में लगातार विकास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि चाहे मीठे पानी की आपूूर्ति हो या फिर सीवरेज समस्या,सड़क निर्माण हो या जल निकासी की व्यवस्था,लगाार कार्य किए जा रहे हैं। इसे लेकर अधिकारियों को भी सख्त निर्देश हैं कि विकास कार्यों में कोई कोताही न बरती जाए। इस मौके पर शिव कुमार वशिष्ठ, प्रवेश शर्मा,भागवत अग्रवाल,आशुतोष गर्ग,बीजी गिरधर,प्रेम भाटिया,नरेंद्र चौधरी,शिवा गुप्ता,डा.ध्रुव आर्य,चंदर भान,मनोज मंगला,मनीष कुमार महामंत्री सिही मंडल,सुरेश वर्मा व अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *