Breaking News

नवीन दाण्डिक विधियों पर आधारित दो दिवसीय कार्यशाला का हुआ शुभारम्भ

 

बलिया: गंगा बहुउद्देशीय सभागार में नवीन दांडिक विधियों पर आधारित दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन हुआ। इसमें ज़िले के सभी पुलिस अधिकारी, सभी थानाध्यक्ष, अधिवक्ता गण व क़ानून से संबंधित अधिकारियों-कर्मचारियों ने प्रतिभाग किया । सभी को नवीन दांडिक विधियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।

कार्यशाला का शुभारंभ ज़िला जज अशोक कुमार सप्तम ने बतौर मुख्य अतिथि दीप प्रज्ज्वलित कर किया। उन्होंने भी भारतीय न्याय संहिता (BNS), भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) तथा भारतीय साक्ष्य अधिनियम (BSA) की नवीन दाण्डिक विधियों के महत्वपूर्ण बिंदुओं से सबको अवगत कराया। कार्यक्रम में जोनल अभियोजन अधिकारी स्वदेश शर्मा ने इन नवीन विधियों की विभिन्न धाराओं के बारे में बताते हुए किन धाराओं में कैसे कार्यवाही होगी, इसकी विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम में नोडल अधिकारी महेश चंद्र वर्मा, अपर जिला जज अरविंद उपाध्याय, पुनीत गुप्ता, ज्ञान प्रकाश तिवारी, रवि करन, नीलम ढाका, हरीश कुमार, रामकृपाल व अन्य पीठासीन अधिकारियों के अलावा क्रिमिनल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष रणजीत सिंह, सिविल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष सुरेंद्र तिवारी, सभी न्यायिक अधिकारी-कर्मचारी आदि मौजूद थे। कार्यशाला का संचालन अपर जिला जज प्रथम कांत ने किया।

About IBN NEWS

It's a online news channel.

Check Also

मवई अयोध्या – धूम धाम से मनाया गया पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का जन्म दिन 

रिपोर्ट मुदस्सिर हुसैन IBN NEWS अयोध्या – ब्लॉक मवई अंतर्गत ग्राम नेवरा में पूर्व प्रधान …