Breaking News
WhatsApp Image 2024 05 22 at 1.40.46 PM

प्रसिद्ध युवा उद्योगपति व अल्फा अभिराश ग्रुप के डायरेक्टर आशीष जैन व अभिषेक जैन लोकसभा स्पीकर ओम बिरला से मिले

 

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट

फरीदाबाद:शहर के प्रसिद्ध युवा उद्योगपति व अल्फा अभिराशी ग्रुप के डायरेक्टर आशीष जैन व अभिषेक जैन लोकसभा स्पीकर ओम बिरला से उनके नई दिल्ली स्थित आवास पर मिले। इस मौके पर आशीष जैन ने लोकसभा स्पीकर ओम बिरला को बताया कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी द्वारा दूसरे कार्यकाल में उद्योग जगत की तरक्की के लिए जो अभूतपूर्व निर्णय लिए गए उसकी उद्योग जगत दिल खेलकर प्रंशसा करता है और आशा करता है कि मोदी जी तीसरी बार सत्ता में आने पर विकास की गति को रूकने नहीं देगें और उद्योगपतियों की बेहतरी और सुनहरे भविष्य के लिए अच्छे अच्छे निर्णय लेंगे। अभिषेक जैन ने बताया कि उद्योग जगत हमेशा से ही सरकार के साथ कन्धे से कन्धा मिलाकर चलता आया है और आगे भी चलता रहेगा क्योंकि जिस तरह उद्योगपति किसी भी देश के वित्तीय ढांचे को मजबूत करते है उसी तरह सरकार द्वारा लाई गई नीतियां उद्योगों के भविष्य को सुदृढ़ करती है।

WhatsApp Image 2024 05 22 at 1.40.46 PM इस अवसर पर ओम बिरला ने कहा कि उद्योग देश की अर्थव्यवस्था की रीड की हड्डी है इसलिए सरकार आने पर उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए आगे भी ठोस कदम उठाते रहेगें उन्होंने कहा कि केन्द्र की मोदी सरकार ने सबका साथ,सबका विकास और सबका विश्वास की नीति से काम किया है और आगे भी सत्ता में आने पर उद्योगपतियों के हितों का ध्यान रखा जाएगा।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *