Breaking News
WhatsApp Image 2024 05 20 at 7.32.39 PM scaled

भाजपा की गरीब विरोधी नीतियों से जनता त्रस्त:महेन्द्र प्रताप सिंह

 

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्टWhatsApp Image 2024 05 20 at 7.32.39 PM scaled

फरीदाबाद:हरियाणा के पूर्व केबिनेट मंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेसी नेता करण सिंह दलाल अब पूरी तरह से कांग्रेस के लोकसभा प्रत्याशी महेन्द्र प्रताप सिंह के चुनाव प्रचार में जुट गए हैं। आज उन्होंने महेन्द्र प्रताप सिंह के साथ पलवल विधानसभा क्षेत्र में एक दर्जन से अधिक चुनावी सभाओं को संबोधित कर लोगों से कांग्रेस के पक्ष में मतदान करने की अपील की। उन्होंने अपने प्रचार अभियान की शुरूआत कुलैना गांव से की उसके बाद बागपुर,सोलडा,चांदहट,घोडी,सिहौल,रसूलपुर,बडौली,रूंधी के अलावा पलवल के शहरी क्षेत्र कैंप-कॉलानी चौक,मोहन नगर व राजीव नगर में आयोजित सभाओं में लोगों द्वारा उनका पगडी बांधकर जहां गर्म जोशी के साथ जोरदार स्वागत किया गया वहीं दोनों हाथ उठाकर अपने खुले समर्थन का ऐलान किया गया। चुनावी जनसभाओं को संबोधित करते हुए कांग्रेस के लोकसभा के प्रत्याशी चौधरी महेन्द्र प्रताप सिंह ने कहा कि किसान,कमेरे,महिला,कर्मचारी हर सहित वर्ग अपने आपको ठगा सा महशूस कर रहा है। भाजपा की गरीब विरोधी नीतियों के चलते जहां बेराजगारी बढ़ रही है वहीं घपले-घोटालों का राज चल रहा है।

सरकारी कार्यालयों में भ्रष्टाचार के अलावा कुछ नहीं है और पोर्टल व फैमिली आईडी के नाम पर लोगों को ठगा जा रहा है। वहीं विकास के नाम पर कुछ दिखाई नहीं देता और विकास के नाम पर सिर्फ घोटाले ही हो रहे है। जहां सडकों का बुरा हाल है वहीं शहर में सफाई व्यवस्था पूरी तरह से चरमराई हुई है। उन्होंने कहा कि हरियाणा के लोग आज फिर से भूपेन्द्र सिंह हुडडा सरकार के राज को याद कर रहे है क्योंकि फरीदाबाद और पलवल जिले में जितनी भी विकास योजनाएं दिख रही है वह सब हुड्डा साहब की ही देन है। उन्होंने लोगों को आश्वास्त किया कि कांग्रेस सरकार बनते ही फिर से यहां विकास की रफ्तार बढाई जाएगी। उन्होंने सभाओं में भारी भीड से उत्साहित हो लोगों की होंसलाअफजाही करते हुए कहा कि लोगों के जोश से आज कांग्रेस का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है जिससे बीजेपी प्रत्याशी निराश व हताश हैं।

क्योंकि अब मोदी के नाम से भी वोट नहीं मिल रहे हैं। भाजपा के जुमले इस चुनाव में नहीं चल रहे हैं। जनता इनके जुमलों को अच्छी तरह जान चुकी है और जनता बदलाव का मन बना चुकी है। उन्होंने नागरिकों से 25 मई को कांग्रेस के पक्ष में भारी संख्या में मतदान करने की अपील करते हुए फरीदाबाद-पलवल को विकास के पथ पर ले जाने का आह्वान किया। वहीं इस मौके पर पलवल के पूर्व विधायक एवं पूर्व केबिनेट मंत्री करण सिंह दलाल ने अपने संबोधन में लोगों से ईमानदारी व बेईमानी को दो तराजू में तोलने की बात कहते हुए कहा कि एक तरफ पिछले दस सालों के रूप में भाजपा का भ्रष्टाचार है वहीं दूसरी तरफ इंडिया गठबंधन मेें कांग्रेस के प्रत्याशी महेन्द्र प्रताप सिंह हैं के रूप में रूप में सही मायनों में जन नेता हैं। इसलिए एक ईमानदार व्यक्ति को चुनकर लोकसभा में भेजें ताकि फरीदाबाद और पलवल दोनों जिलों के नागरिकों के विकास के सपनों को पूरा किया जा सके। उन्होंने कहा कि पिछले 10 सालों में फरीदाबाद और पलवल दोनों जिलों को दिशाहीन किया है। जुमलेबाजी की इस भाजपा सरकार ने जनता को लूटने का काम किया है। ऐसे में अब वक्त आ गया कि इन जम्लेबाज भाजपाईयों को अपनी वोट की ताकत से अपनी शक्ति का परिचय कराकर कांग्रेस प्रत्याशी महेंद्र प्रताप के पक्ष में भारी संख्या में मतदान कर लोकसभा क्षेत्र में पलवल की अलग पहचान कायम करें।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20261018 WA0002

अधिवक्ताओं के अधिकारों की रक्षा संवैधानिक दायित्व:अधिवक्ता डॉ.मोहन तिवारी

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट फरीदाबाद:सर्वोच्च न्यायालय परिसर के निकट विरोध-प्रदर्शन के दौरान अधिवक्ताओं को …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *