Breaking News
WhatsApp Image 2024 05 20 at 11.59.28 PM

आय बढ़ाने का फार्मूला वोटर के साथ साझा करें कृष्णपाल:वेद प्रकाश यादव

 

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्टWhatsApp Image 2024 05 20 at 11.59.28 PM

फरीदाबाद:केन्द्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर को अपने सिवाय कुछ दिखाई नहीं दे रहा है। यही कारण है कि फरीदाबाद का विकास कम और उनका निजी विकास ज्यादा हुआ है। यह कहना है विधानसभा चुनाव लड़ चुके वरिष्ठ कांग्रेस नेता वेद प्रकाश यादव का। सोमवार को वह सेक्टर 16ए स्थित मैगपाई में प्रेस को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने कृष्णपाल गुर्जर पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि हाइवे का बखान करने वाले कृष्णपाल गुर्जर बताएं कि आखिर इससे शहर के लोगों को क्या मिला। बल्कि शहर के लोग लंबे-लंबे यू-टर्न के साथ घंटों जाम में फंसने को मजबूर हैं।

इसके साथ ही कृष्णपाल गुर्जर को इनकम बढ़ाने का फार्मूला अपने वोटर के साथ साझा करना चाहिए। ताकि वह भी अपनी गरीबी दूर कर सकें। जो कृष्णपाल पहले आल्टों 800 गाड़ी में चलते थे। उनके पास करोड़ों की लग्जरी गाड़ियों का जखीरा है। 2.5 करोड़ की गाड़ी में घूमते हैं। वरिष्ठ कांग्रेस नेता वेद प्रकाश यादव ने कहा कि हरियाणा की राजनीति में पहली बार तिगांव विधानसभा में सत्ता पक्ष का विधायक बना। कायदे से इस क्षेत्र का जमकर विकास होना चाहिए था। लेकिन कृष्णपाल गुर्जर ने पुत्र मोह के चक्कर में यहां का विकास रुकवा रखा है।

उनका मानना है कि मेरा बेटा विधायक नहीं बना। इसलिए अभी विकास नहीं होगा। इसका मतलब लोग इंतजार करें कि कब मंत्री का बेटा विधायक बने और हमारे इलाके का विकास हो।यादव ने कहा कि कुछ समय के लिए हम कृष्णपाल गुर्जर के निजी विकास को नजरअंदाज कर देते हैं। लेकिन जो उन्होंने फरीदाबाद के मौजिज लोगों को बेइज्जत किया है,उसका क्या। लेकिन अपने 10 साल के कार्यकाल में लोगों की जमीन हड़पने का काम किया। यही कारण है कि उनके कार्यक्रम में भीड़ तक नहीं आ रही है। वह अपने साथ करीब एक हजार लोगों को लेकर घूम रहे हैं। जो उनके हर कार्यक्रम में पैसे के बल पर पहुंचते हैं।

आज जिस तरह से वह अपनी सभाओं में माफी मांगते घूम रहे हैं। इससे पता चलता है की उन्हें अपने कारनामों का बखूबी पता है। यादव ने कहा कि उनका यह माफीनामा सिर्फ एक छलावा है,जनता को फिर से झांसे में नहीं आना चाहिए।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260622 WA0020

थाना अहरौरा पुलिस द्वारा 6 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ एक शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

मीरजापुर। अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *