Breaking News
WhatsApp Image 2024 05 15 at 6.45.04 AM scaled

परम पूज्य गोपालकृष्ण गोस्वामी महाराज को श्रद्धांजलि

 

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट

फरीदाबाद:इस्कॉन मंदिर सेक्टर-37 में स्मृति सभा आयोजित कर परम पूज्य गोपालकृष्ण गोस्वामी महाराज को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दिन की शुरुआत प्रातः 4.30 बजे मंगल आरती के साथ हुई,उसके बाद जप,कीर्तन हुआ और फिर विभिन्न भक्तों ने परम पूज्य गोपाल कृष्ण गोस्वामी महाराज की महिमा का गुणगान किया और अंत में सभी को प्रसाद वितरित किया गया। WhatsApp Image 2024 05 15 at 6.45.04 AM scaled

इस्कॉन इंडिया के चेयरमैन संत गोपालकृष्ण गोस्वामी का दिनांक 5 मई,रविवार को देहरादून में निधन हो गया था। उनके पार्थिव शरीर को दर्शन के लिए दिल्ली लाया गया और फिर अगले दिन वृंदावन ले जाया गया,जहां उनकी समाधि बनाई गई। संत का जन्म 1944 में नई दिल्ली में हुआ था। उन्हें फ्रांस के सोरबोन विश्वविद्यालय और कनाडा के मैकगिल विश्वविद्यालय में अध्ययन के लिए दो छात्रवृत्तियां प्रदान की गईं। उन्होंने सनातन धर्म और श्री कृष्ण के संदेशों को भारत,कनाडा,केन्या,पाकिस्तान,सोवियत संघ और दुनिया के कई हिस्सों में पहुंचाया। वे इस्कॉन के शासी निकाय आयोग के सदस्य थे और दुनिया भर में कई मंदिरों के प्रभारी थे।

संत गोपालकृष्ण गोस्वामी भारतीय संस्कृति और दर्शन के दुनिया के सबसे बड़े प्रकाशक भक्तिवेदांत बुक ट्रस्ट के ट्रस्टी भी रहे हैं। उन्होंने अन्नामृत फाउंडेशन की भी शुरुआत की। यह फाउंडेशन आज भारत भर के 20 हजार से अधिक स्कूलों में 12 लाख से अधिक सरकारी स्कूली छात्रों को पौष्टिक भोजन प्रदान करता है। उन्होंने 70 से अधिक देशों में हजारों लोगों को भक्तियोग की प्रक्रिया में भी दीक्षित किया। राष्ट्राध्यक्षों से लेकर प्रमुख व्यापारियों,छात्रों और समाज के आम लोगों तक,वे सभी एक मित्र,दार्शनिक और मार्गदर्शक के रूप में जाने जाते थे।

हरियाणा के फरीदाबाद से सांसद कृष्णपाल गुर्जर ने कहा कि इस्कॉन के परम पूज्य संत गोपालकृष्ण गोस्वामी महाराज का गोलोकगमन जगत के लिए अपूर्णीय क्षति है। उन्होंने अपना जीवन सर्वजीव सेवा और भगवान श्रीकृष्ण की भक्ति में लगाया। इस दुखद घड़ी में ईश्वर उन्हें परमधाम में स्थान व शोकाकुल अनुयायियों को यह दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें।

मंदिर के अध्यक्ष गोपीश्वर दास ने कहा कि परम पूज्य गोपालकृष्ण गोस्वामी महाराज का तिरोभाव एक बहुत ही दुखद घटना है क्योंकि अब हमें महाराज का व्यक्तिगत संग इस जीवन में नहीं मिल पाएगा। साथ ही साथ शास्त्र व साधु मत है कि गुरु कभी अप्रकट नहीं होते। चाहे वे मूर्तिमान रूप,व्यक्तिगत रूप में हमारे बीच न भी हों,परन्तु वाणी रूप में,अपनी शिक्षाओं के रूप में सदैव हमारे बीच है। हम सभी फरीदाबाद निवासिओं का बहुत बड़ा सौभाग्य है कि महाराज के करकमलों से अतिसुन्दर राधा गोविन्द और श्रीराम दरबार की प्राण प्रतिष्ठा हमारे शहर में सेक्टर 37,श्री राधा गोविन्द धाम में हुई। सभी शिष्य समू‌ह एकजुट हैं कि महाराज की शिक्षाओं का आजीवन पालन करें और उनकी इच्छानुसार अधिक से अधिक लोगों को आध्यात्मिक शिक्षा यथारूप पहुंचाएं और उन्हें कृष्ण भक्ति में जोड़े।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *