Breaking News

देवरिया – अपर पुलिस अधीक्षक देवरिया दक्षिणी द्वारा  विद्यालयों एवं पोलिंग बूथों का स्थलीय/भौतिक निरीक्षण किया गया।आज दिनांक 26.04.2024 को

Ibn news Team DEORIA

प्रेस विज्ञप्ति दिनांक 26.04.2024 जनपद देवरिया।
अपर पुलिस अधीक्षक देवरिया दक्षिणी श्री भीम कुमार गौतम द्वारा सर्किल सलेमपुर के थाना लार क्षेत्रान्तर्गत लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 के दृष्टिगत पोलिंग बूथों का स्थलीय व भौतिक सत्यापन किया गया एवं अर्द्धसैनिक बल, बाह्य जनपद से प्राप्त होने वाले पुलिस बल, होमगार्ड के ठहरने हेतु चिन्हित विद्यालयों में कमरों की संख्या, साफ-सफाई की व्यवस्था, शौचालय आदि का निरीक्षण किया गया। इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी सलेमपुर श्री दीपक शुक्ल व लार प्रभारी निरीक्षक श्री कपिलदेव चौधरी सहित विभिन्न अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहे।
इसी क्रम में क्षेत्राधिकारी भाटपाररानी श्री शिवप्रताप सिंह द्वारा थाना भटनी क्षेत्रान्तर्गत एवं समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्ष द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रान्तर्गत पड़ने वाले पोलिंग बूथों व वाह्य जनपद से प्राप्त बल के के ठहरने वाले स्थानों का निरीक्षण किया गया ।

About IBN NEWS

Check Also

IMG 20260809 155226

देवरिया – त्रिपुरारी हैं भगवान शिव, सत्य की स्थापना के लिए किया त्रिपुरासुरों का संहार : पं. राघवेन्द्र शास्त्री

Ibn news Team DEORIA रिपोर्ट सुभाष यादव खुखुन्दू, देवरिया। पावन सावन मास में मठिया धाम, …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *