Breaking News

झाँसी – अपर जिलाधिकारी नगेंद्र सिंह की अध्यक्षता में आयोजित हुआ सम्पूर्ण समस्या समाधान दिवस

Ibn24x7news रिपोर्ट – महेन्द्र सिंह सोलंकी ब्यूरो चीफ झाँसी
झाँसी 8 अगस्त। लोगों की समस्याओं के निस्तारण को लेकर मऊरानीपुर तहसील सभागार में संपूर्ण तहसील समाधान दिवस का आयोजन अपर जिलाधिकारी नगेंद्र सिंह की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। तहसील सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 264 प्रार्थना पत्र आये, जिसमें से 6 का मौके पर ही निस्तारण किया गया।
तहसील सम्पूर्ण समस्या समाधान दिवस में समस्याओं से परेशान लोगों ने बृद्धा, विकलांग पेंशन, जमीनी विवाद, राशन कार्ड बनवाने, सहित किसानों की समस्याओं से सम्बंधित प्रार्थना पत्र दिये। तहसील दिवस के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार सिंह, मुख्य विकास अधिकारी निखिल टीकाराम फुन्दे ने भी लोगो की समस्याओं को सुना। तहसील दिवस में ग्राम बम्होरी निवासी हेमंत कुमार ने जल संस्थान द्वारा ग्राम में जल आपूर्ति बंद करने से हो रही पेयजल की समस्या, ग्राम कदौरा निवासी राम बहार ने कोटेदार द्वारा राशन वितरण में गड़बड़ी करने, ग्राम धायपुरा निवासी महिला मीरा पत्नी ब्रजमोहन ने जमीन कब्जा कर मकान बनाने एवं गाली गलौज कर मारपीट करने की रिपोर्ट दर्ज कराने, ग्राम मैंलोनी निवासी दीपू कुशवाहा, संतोष, जयंती ,अनिल सहित तमाम ग्राम वासियों ने ग्राम के कछवाना खिरक में सड़क व विद्युत की समुचित व्यवस्था कराए जाने, ग्राम चकारा निवासी पुष्पेंद्र कुमार पुत्र द्वारका प्रसाद ने शौचालय की चेक बिना हस्ताक्षर के दिए जाने, भारतीय किसान यूनियन ने किसानों को सूखा राहत व बीमा राहत राशि तत्काल दिलाये जाने, मऊरानीपुर के मोहल्ला पुरानी मऊ पार्षद चिंतामन श्रीवास ने पंप ऑपरेटरो की वेतन के भुगतान किए जाने, ग्राम पचौरा घाट के ठेकेदार भगवान दास ने अवैध खनन को रोके जाने, मऊरानीपुर निवासी प्यारे लाल कुशवाहा ने प्रधान व सचिव द्वारा सरकारी धन के दुरुपयोग करने, मोहल्ला परवारी पुरा निवासी शिवम पांडे ने शहर में पुलिस गश्त बढ़ाए जाने, ग्राम चकारा निवासी दयाराम ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कराए जाने, ग्राम ढिमलोनी निवासी जगदीश श्रीवास ने नगर में फैले अतिक्रमण को हटाया जाने, ग्राम पठा निवासी जयंती देवी ने ग्राम से निकली हाईटेंशन विद्युत लाइन को हटवाए जाने, ग्राम चकारा निवासी संतोष कुमार ने केसीसी बनवाने के एवज में रिश्वत मांगने की शिकायत की।तहसील समस्या समाधान दिवस में आये प्रार्थना पत्रों के निस्तारण के संबंधित विभाग के अधिकारियों को आदेश दिए गए। तहसील दिवस में उस समय अफरा तफरी मच गई जब ग्राम तिलेरा निवासी अंगद को घायल अवस्था में उसके परिवारीजन लाए। तथा अधिकारियों के समक्ष लहूलुहान अवस्था में पहुंच कर न्याय की गुहार लगाई। अधिकारियों ने पीड़ित को तत्काल पुलिस बल के साथ चिकित्सीय उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा। तहसील दिवस के पश्चात तहसील परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। जिसमें अधिकारियों ने फलदार व छायादार वृक्षों का रोपण किया। इस मौके पर उप जिलाधिकारी वान्या सिंह, पुलिस क्षेत्राधिकारी संग्राम सिंह, तहसीलदार जगबीर सिंह, मुख्य चिकित्सा अधिकारी सुशील प्रकाश, कोतवाली प्रभारी प्रेमचंद, उपखंड संभागीय कृषि अधिकारी डिम्पल केन, चिकित्सा अधिकारी डॉ आर जी शंखवार, अधिशासी अभियंता विद्युत रविंद्र बाबू, माप तौल निरीक्षक अनिल तिवारी, सहित विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20261014 WA0008

देवरिया – पथरदेवा विधानसभा-338 में भाजपा की करारी हार होगी : परवेज आलम

Ibn news Team DEORIA दिनेश गुप्ता देवरिया। विधानसभा क्षेत्र 338 पथरदेवा में आगामी विधानसभा चुनाव …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *