Breaking News
WhatsApp Image 2024 03 27 at 3.42.30 PM

भारतीय जनता पार्टी ने प्रदेश में मानी अपनी नैतिक हार,60 प्रतिशत कांग्रेसी नेताओ पर खेला दांव

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्टWhatsApp Image 2024 03 27 at 3.42.30 PM

फरीदाबाद:हरियाणा राज्य से लेकर देश के कई अलग अलग राज्यों में भारतीय जनता पार्टी एक ओर नारा दे रही थी कांग्रेस मुक्त भारत होने का लेकिन धरातल ओर इसका असर कुछ और ही परिपेक्ष्य में दिखाई पड़ रहा है,हरियाणा प्रदेश में लोकसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने जो प्रत्याशियों की सूची जारी की है,उसको देखकर तो यही लगता है।

लगभग 60 फीसदी लोकसभा सीटों पर कांग्रेस छोड़कर गए नेताओं को भाजपा ने अपना प्रत्याशी बना दिया है। इसको लेकर अब कांग्रेस नेता मनधीर सिंह मान ने भाजपा की कथनी व करनी पर जमकर निशाना साधा है। फरीदाबाद लोकसभा सीट से काग्रेस पार्टी के संभावित प्रत्याशी मनधीर सिंह मान ने अपने बयान में कहा कि भाजपा का केंद्रीय नेतृत्व नैतिकता के तहत लोकसभा चुनाव में अपनी हार मान चुका है. क्योंकि भाजपा एक ओर देश में कांग्रेस मुक्त भारत की बात करती थी,लेकिन मौजूदा समय में भाजपा कांग्रेस युक्त पार्टी होती जा रही है।

कांग्रेस छोड़कर गए 6 ऐसे नेताओं को लोकसभा का हरियाणा में टिकट दे दिया गया है। मनधीर सिंह मान ने कहा काग्रेस पार्टी में सदैव अपने कार्यकर्ताओं का सम्मान व उनकी इज्जत को सर्वोपरि रखा जाता है। हमारी पार्टी में निचले लेवल से मेहनत करने वाले कार्यकर्ताओं को पार्टी के सर्वोच्च पदों पर आसीन किया जाता है.लेकिन भाजपा में इस समय भगदड़ की स्थिति बनी हुई है।

तलाशने से भी प्रत्याशी चुनाव लड़ने के लिए नहीं मिल रहे हैं। इसलिए हरियाणा राज्य में 60 फीसदी प्रत्याशी कांंग्रेस पार्टी छोड़कर जाने वाले नेताओं को दिए गए हैं। ये बातें भाजपा के वर्षों से मेहनत कर रहे कार्यकर्ताओं को देखनी व समझनी चाहिए। कैसे उनकी मेहनत को बाहरी आकर बर्बाद कर देते हैं। इस चुनाव में जनता से यही कहना है कि वह अपने बीच के लोगों में से अपना रहनुमा चुनें। दलबदलुओं को इस बार मजा सिखाना चाहिए।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20261010 WA0001

नारद मोह से शुरू हुई चौक बाजार की रामलीला

मंच पूजन के साथ हुआ शुभारंभ, श्रीराम जन्म की लीला का हुआ मंचन मीरजापुर। अहरौरा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *