Breaking News
WhatsApp Image 2024 03 27 at 3.37.23 PM

भगवान श्रीकृष्ण ने सभी को प्रेम का संदेश दिया:कृष्णपाल गुर्जर

 

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्टWhatsApp Image 2024 03 27 at 3.37.23 PM

फरीदाबाद:एनआईटी विधानसभा-86 के सीएम विंडो ऐमिनेंट पर्सन राजेश डागर ने सेक्टर-28 कार्यालय पर जाकर भारत सरकार में भारी उद्योग एवं ऊर्जा मंत्री चौ.कृष्णपाल गुर्जर को रंगों के त्यौहार होली की शुभकामनाएं दी। राजेश डागर ने मंत्री को टीका लगाया और उनसे आर्शीवाद प्राप्त किया। इस मौके पर चौ.कृष्णपाल गुर्जर ने कहा कि होली का मतलब सिर्फ रंगों,फूलों से खेलना या नाच गाकर घर चले जाना नहीं है।

भगवान श्री कृष्ण ने सभी को प्रेम का संदेश दिया अर्थात हम सभी को गिलवे शिकवे भूल कर प्रेम से रहना चाहिए। इस अवसर पर राजेश डागर ने कहा कि अबकी बार कृष्णपाल 10 लाख पार और एनडीए सरकार 400 पार। उन्होनें कहा कि फरीदाबाद लोकसभा क्षेत्र की जनता 25 मई का इंतजार कर रही है जब वह अपने प्रिय नेता को भारी से भारी तादाद में वोट डालकर ऐतिहासिक जीत दिलाएगी और उन्हें तीसरी बार सांसद बनाएगी।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *