Breaking News

लखनऊ – प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रति जनता और नेताओं दोनेा में ही आकर्षण-डा दिनेश शर्मा

Ibn news Team लखनऊ

दिल्ली। राज्यसभा सांसद और उत्तर प्रदेश के पूर्व उपमुख्यमंत्री डा दिनेश शर्मा ने कहा कि धमंडिया गठबंधन अब बीते जमाने की बात हो चुकी है। देशभर में इस गठबंधन की गांठ खुल रही है और आने वाले समय में सभी गांठ खुल जाएगी केवल रस्सी ही बचेगी। उनका कहना था कि ऐसा इसलिए हो रहा है क्योंकि यह स्नेह का नहीं केवल स्वार्थ का बंधन था। अपने गठबंधन को बचाने के लिए अब तो उनके नेताओ द्वारा पूजा पाठ भी किया जा रहा है, पर भगवान भी तभी सुनता है जब कर्म अच्छे होते हैं। इनकी कमाई अच्छी है कर्म अच्छा नहीं है। असल में इस गठबंधन की नीति और नीयत दोनेा ही खराब है।
संसद के बाहर पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि कर्म और कमाई दोनो का ही हिसाब देना होता है। उनके पास कर्म हैं नहीं और कमाई की है तो उसका हिसाब हो रहा है। जब जनाधार और साथी कमजोर हों तो वे जल्दी मिलते हैं और टूटते भी जल्दी हैं।
सांसद ने कहा कि आज भ्रष्टाचार करने वाले लोग निर्दोष होने का स्वांग कर रहे हैं। अगर वे सही मायने में निर्दोष होते तो कोर्ट में उनकी सजा बरकरार नहीं रहती।
कुछ नए दलों के भाजपा के साथ आने के सवाल पर उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रति जनता और नेताओं दोनेा में ही आकर्षण है। हर दल का कार्यकर्ता भाजपा से जुडना चाहता है। किसी को पार्टी से जोडने का निर्णय पार्टी नेतृत्व करता है। उनका कहना था कि भाजपा किसानों की आमदनी को दोगुना करने के लिए कटिबद्ध है। आज यूपी में गन्ना किसान का भुगतान समय से हो रहा है। तमाम किसान हितैषी कार्य हुए हैं। राज्यसभा में प्रधानमंत्री के ओजस्वी भाषण का उल्लेख करते हुए डॉक्टर शर्मा ने कहा विगत 10 वर्षों में देश व प्रदेश ने अभूतपूर्व उन्नति की है अगले 5 वर्षों के मोदी 3 सरकार देश को उन्नति के शिखर बिंदु पर पहुंचाएगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने अपने उद्बोधन से और अपने कार्यों से विपक्ष को निरुत्तर कर दिया है।

रिपोर्ट सुभाष चंद्र यादव

About IBN NEWS

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *