Breaking News
WhatsApp Image 2024 01 31 at 5.27.10 PM

नाबालिग को बहला फुसला कर भगाने का आरोपी गिरफ्तार

मीरजापुर। 7 मई 2023 को थाना अहरौरा क्षेत्र के निवासी एक व्यक्ति द्वारा नामजद अभियुक्त के विरूद्ध अपनी (वादी की) नाबालिग पुत्री को बहला फुसला कर भगा ले जाने के सम्बन्ध में लिखित तहरीर दी गई थी। जिसके सम्बन्ध में प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना अहरौरा पर मुकदमा पंजीकृत करते हुए विवेचना शुरू की गई।WhatsApp Image 2024 01 31 at 5.27.10 PM
पुलिस अधीक्षक मीरजापुर “अभिनन्दन” द्वारा उक्त घटना को गंभीरता से लेते हुए नाबालिग की यथाशीघ्र बरामदगी करते हुए अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु प्रभारी निरीक्षक अहरौरा को निर्देश दिए गए ।
उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना अहरौरा पर पंजीकृत उपरोक्त अभियोग में अग्रिम विवेचनात्मक कार्यवाही करते हुए भौतिक एवं इलेक्ट्रानिक साक्ष्य संकलित कर आज दिनांकः 31.01.2024 को प्रभारी निरीक्षक थाना अहरौरा अमित कुमार मिश्रा मय पुलिस टीम द्वारा प्राप्त मुखबिर सूचना के आधार पर थाना अहरौरा क्षेत्र से अभियुक्त विमलेश कुमार उर्फ अल्बी पुत्र जैसराम निवासी बैरमपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर को गिरफ्तार किया गया। थाना अहरौरा पर पंजीकृत मु0अ0सं0-74/2023 धारा 363,366 भादवि व 16/17 पॉक्सो एक्ट में नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए गिरफ्तार अभियुक्त को जेल भेज दिया गया।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260808 WA0007

आकाशीय बिजली की चपेट में आने से NEET अभ्यर्थी युवक की मौत, खेत से लौटते समय हुआ हादसा

मानिकपुर गांव में तेज बारिश के दौरान वज्रपात की चपेट में आया 21 वर्षीय रोहित …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *