Breaking News
WhatsApp Image 2024 01 30 at 1.45.18 PM

हरियाणा के नकारे मुख्यमंत्री के कारण विधायक नीरज शर्मा कफन का कपड़ा पहनने को मजबूर:कृष्ण अत्री

 

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट

फरीदाबाद:एनएसयूआई फरीदाबाद के कार्यकर्ताओं ने पंडित जवाहरलाल नेहरू कॉलेज के गेट पर एनआईटी फरीदाबाद से कांग्रेस विधायक नीरज शर्मा के पक्ष में हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर का पुतला फूंका।

WhatsApp Image 2024 01 30 at 1.45.18 PM

यह पुतला एनएसयूआई हरियाणा के पूर्व प्रदेश महासचिव कृष्ण अत्री के नेतृत्व में फूंका गया। एनएसयूआई हरियाणा के पूर्व प्रदेश महासचिव कृष्ण अत्री ने बताया कि विधायक नीरज शर्मा फरीदाबाद लोकसभा में अकेले कांग्रेस के विधायक है और समय समय पर विधानसभा में अपने क्षेत्र की समस्याओं को उठाते रहते है।

उन्होंने बताया कि विधायक नीरज शर्मा ने दिसंबर 2023 विधानसभा सत्र में एनआईटी विधानसभा को नारकीय स्थिति से निजात दिलाने के लिए सरकार से लगभग 28 करोड रुपए की मांग करी थी जिस पर सदन में सरकार ने आश्वासन दिया था कि एक माह के अंदर यह पैसे अलॉट कर दिए जाएंगे लेकिन एक माह पूर्ण होने बाद भी जब फाइल मुख्यमंत्री कार्यालय से नहीं निकली तो विधायक नीरज शर्मा ने 17 जनवरी को चंडीगढ़ में अपने कपड़े त्यागने का काम किया।

विधायक नीरज शर्मा को कपड़ा त्यागे 13वां दिन है लेकिन हरियाणा के मुख्यमंत्री का इस ओर ध्यान नही है। उल्टा गणतंत्र दिवस वाले दिन पुलिस के माध्यम से नीरज शर्मा के साथ तानाशाही और की। कृष्ण अत्री ने कहा कि नीरज शर्मा इस संघर्ष में की लड़ाई में अकेले नही है कांग्रेस पार्टी का एक एक कार्यकर्ता उनके साथ खड़ा हुआ है।

कृष्ण अत्री ने कहा कि एक तरफ तो मुख्यमंत्री कहते है”सबका साथ-सबका विकास”और वही दूसरी तरफ विपक्ष के विधायको को विकास कार्य कराने के लिए फंड तक देते नही देते है। यह पहली ऐसी सरकार है जो हरियाणा के महान सदन में भी वायदा करके मुकर जाती है।

उन्होंने कहा कि विपक्षी विधायको के साथ भेदभाव करना मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर की ओछी मानसिकता को दर्शाता है।इस मौके पर एसवी पंडित,पुनीत सहरावत,निपुण पंडित,प्रिंस भड़ाना,निखिल शर्मा,देव कुमार,ध्रुव चौहान,प्रवीण भारद्वाज,सन्नी,विक्की,मोनू,मोहित,रोहन,सुमित आदि मौजूद थे।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *