Breaking News
WhatsApp Image 2024 01 26 at 5.44.13 PM

मुख्यमंत्री प्रतिनिधि द्वारा ग्रेटर फरीदाबाद में ध्वजारोहण

 

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट

फरीदाबाद:75 वें गणतंत्र दिवस पर मुख्यमंत्री के प्रतिनिधि व मीडिया सलाहकार राजीव जेटली द्वारा ग्रेटर फ़रीदाबाद में ध्वजारोहण किया गया। पहली बार नहर पार ग्रेटर फरीदाबाद में मुख्यमंत्री के महकमे के प्रतिनिधि द्वारा ध्वजारोहण किया गया।

WhatsApp Image 2024 01 26 at 5.44.13 PM

इस अवसर पर राजीव जेटली ने उपस्थित लोगों से संवाद किया व अपने उद्भाषण में बताया की वे ग्रेटर फरीदाबाद में कानून व्यवस्था व अन्य समस्याओं से अवगत है व सरकार इन समस्याओं का हल निकालने के लिए वचनबद्ध हैं। उन्होंने इस अवसर पर सभी उपस्थित लोगों से भारत को विश्व में सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाने में अपना अपना योगदान देने की प्रतिज्ञा लेने का आह्वान किया।

सेक्टर-88 स्थित एमरल्ड सोसाइटी में पहुंचने पर आर.डब्ल्यू.ए.के प्रतिनिधियों वीणा सरधाना,अभिषेक द्विवेदी,
गौरव भाटिया,संजीव कुमार,पूजा भटनागर व आर डब्ल्यू ए के प्रधान व ग्रेफा एसोसिएशन के महासचिव विकास खत्री,विंग कमांडर सतिंदर दुग्गल व अरुण भारतीय ने उनका स्वागत किया व उनसे मिलकर समस्याओं का समाधान निकालने के लिए आगे चर्चा करने की बात की।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *