Breaking News

विधायक नीरज शर्मा को कफन में देखकर नहीं बजाना चाहिए था टीम पंडित को ढोल नगाड़े:धर्मवीर भड़ाना

 

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट

 

फरीदाबाद:राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के लिए पूरा फरीदाबाद इंतजार कर रहा है और रविवार पूरा शहर राम मय दिखा लेकिन एनआईटी विधानसभा क्षेत्र में जो कुछ हुआ वह नहीं होना चाहिए था। विधायक नीरज शर्मा को कफन में देखकर उनके कार्यकर्ताओं को डीजे और नगाड़ा नहीं बजाना चाहिए था। विधायक नीरज शर्मा अभी जवान है और भगवान उन्हें लंबी आयु प्रदान करें लेकिन उनके कार्यकर्ताओं को शायद या सब रस नहीं आ रहा है और तभी उनके आगमन पर कार्यकर्ताओं ने उसे समय नगाड़े बजाए जब वह कफ़न पहनकर फरीदाबाद पहुंचे। यह कहना है आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य धर्मवीर भड़ाना का जिन्होंने कहा कि यह घटना बहुत ही निंदनीय है।

IMG 20240121 WA0016

धर्मवीर भड़ाना ने कहा कि हिंदू समाज में इतिहास में ऐसा पहली बार देखा गया की एक जवान इंसान को कफन में देखकर लोग इतने खुश हुए। उन्होंने कहा कि ऐसा तभी होता है जब कोई इंसान बहुत खराब होता है। उन्होंने टीम पंडित जी पर सवाल उठाते हुए कहा कि टीम पंडित जी के कुछ सदस्य शायद विधायक नीरज शर्मा को खराब इंसान समझते है इसलिए ऐसी शर्मनाक हरकत को अंजाम दिया। धर्मवीर भड़ाना ने कहा कि राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा से आम आदमी पार्टी पूरी तरह से खुश है। पार्टी के कार्यकर्ता और पदाधिकारी कल जगह-जगह भंडारे का आयोजन कर रहे हैं। पार्टी के सभी कार्यकर्ता पदाधिकारी जल्द राम लला के दर्शन करने अयोध्या भी जाएंगे और सपरिवार जाएंगे। इस मौके पर जिला सचिव मेहरचंद हरसाना,जिला उपाध्यक्ष सत्येंद्र शर्मा खास रूप से मौजूद थे।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *