Breaking News

अंत्योदय की भावना के साथ आमजन के विकास के लिए कार्य किए:मुख्यमंत्री मनोहर लाल

 

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट

फरीदाबाद:22 जनवरी का दिन हम सब मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि राम व राष्ट्र पर्यायवाची शब्द है और राम के बिना राष्ट्र की कल्पना नहीं की जा सकती। मुख्यमंत्री मनोहर लाल शनिवार को मानव रचना विश्वविद्यालय फरीदाबाद में एक संवाद कार्यक्रम में सवालों के जवाब दे रहे थे। इस अवसर उन्होंने कहा कि 22 जनवरी का दिन लोगों के सैकड़ों वर्षों के संघर्ष व आस्था की जीत का दिन है। इस दौरान उन्होंने प्रदेश की जनता से आह्वान किया कि 22 जनवरी को प्रत्येक व्यक्ति अपने घर में दीप अवश्य जलाए। राम हमारे रोम-रोम में बसे हुए हैं हम हर सुख और दुख में उन्हें याद करते हैं। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि धर्म नीति से जुड़ा हुआ विषय है और वह राजनीति से भी जुड़ा है।

IMG 20240121 WA0011

मुख्यमंत्री ने 9 वर्षों में प्रदेश सरकार द्वारा किए गए कार्यों को बताते हुए कहा कि हमने अपने शासनकाल में अंत्योदय की भावना के साथ आमजन के विकास के लिए कार्य किए हैं। उन्होंने कहा कि किसानों की छोटी से छोटी समस्या को समझ कर उसके समाधान का कार्य किया है। एक सवाल का जवाब देते हुए मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने कहा कि 9 साल पहले प्रदेश में बेटियों की संख्या 871 थी। इसके बाद बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ जैसा सफल अभियान चलाया गया और आज प्रदेश में बेटियों की संख्या 932 पर पहुंच गई है।

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि हमने हरियाणा में करप्शन,क्राइम,और कास्ट बेस्ट पॉलिटिक्स को खत्म किया। उन्होंने कहा कि हरियाणा में एंटी करप्शन ब्यूरो का गठन कर भ्रष्टाचार करने वाले प्रत्येक व्यक्ति पर प्रहार किया। हम किसानों के विकास के लिए लगातार कार्य कर रहे हैं। हमने परंपरागत खेती से हटकर नेचुरल फार्मिंग पर जोर दिया। भावी पीढिय़ों के लिए जल बचाना हमारा नैतिक कर्तव्य है इसलिए हमने धान की फसल को कम करने का आह्वान किसानों से किया और दूसरी फसल परिवर्तित करने पर किसानों को आर्थिक मदद भी पहुंचाई। उन्होंने कहा कि पिछले 9 साल में हमने 11000 करोड रुपए किसानों को मदद के रूप में दिए।

इस अवसर पर केंद्रीय ऊर्जा एवं भारी उद्योग राज्य मंत्री कृष्णपाल,प्रदेश के परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा,पंचायत मंत्री देवेंद्र बबली, राज्यसभा सांसद कार्तिकेय शर्मा,विधायक सीमा त्रिखा,विधायक नरेंद्र गुप्ता,विधायक राजेश नागर, विधायक जगदीश नायर,मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार राजीव जेटली मीडिया,कोऑर्डिनेटर मुकेश वशिष्ठ,भाजपा जिला अध्यक्ष राजकुमार वोहरा,अजय गौड़,गोपाल शर्मा सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *