Breaking News
WhatsApp Image 2024 01 15 at 12.08.39 PM

स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क का निवास संभव है:विजय प्रताप

 

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट

फरीदाबाद:मकर संक्राति पर्व पर गांव भवाना में हरियाणा स्टाईल कब्बडी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में बतौर मुख्य अतिथि कांग्रेस के नेता विजय प्रताप सिंह पहुंचे।

WhatsApp Image 2024 01 15 at 12.08.39 PM

हरियाणा स्टाईल कब्बडी प्रतियोगिता समिति के सदस्यों ने विजय प्रताप सिंह का पगड़ी बांध कर स्वागत किया। विजय प्रताप सिंह ने मकर-संक्रान्ति की एवं हरियाणा स्टाईल कब्बडी प्रतियोगिता आयोजन के लिए सभी बधाई दी। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजनों से ग्रामीण अंचलों से प्रतिभाएं निकल कर आती है जो देश विदेश में इलाके का नाम रोशन करती हैं।

अच्छा स्वास्थ्य एवं अच्छी समझ जीवन के दो वरदान हैं। इन दोनों की प्राप्ति के लिए जीवन में खिलाड़ी की भावना से खेल खेलना आवश्यक है।खेलने से मनुष्य को संघर्ष करने की आदत बनती है उन्होंने कहा कांग्रेस सरकार आने पर सभी गांवों में खेल स्टेडियम बनवाये जाएंगे जिससे खेल के अवसरों को बढ़ावा मिलेगा।

इस अवसर पर युवा कांग्रेस के प्रवक्ता तरूण तेवतिया,शेलैन्द्र सिंह एडवोकेट,धर्मपाल पहलवान,पार्षद पवन भड़ाना,जिला पार्षद चेयरमैन वीरेन्द्र बैंसला,भाजपा नेता संजय गुर्जर,छिदा मास्टर,सुखबीर बैंसला,बिट्टू सरपंच,रवि सरपंच,बलबीर ठेकेदार,अमित बैंसला,लालचंद ठेकेदार,बिज्जी पहलवान,पवन जाखड़ सरपंच,सुभाष पहलवान,सतपाल फौजी सहित अनेक गणमांय लोग उपस्थित थे।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260622 WA0020

थाना अहरौरा पुलिस द्वारा 6 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ एक शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

मीरजापुर। अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *