Breaking News
16aad66c 479a 4968 9857 b8a63ce91f8c

देश के युवाओं के लिए प्रेरणास्त्रोत बने सांसद दीपेंद्र हुड्डा:लखन सिंगला

 

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट16aad66c 479a 4968 9857 b8a63ce91f8c

फरीदाबाद:हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री चौ.भूपेंद्र सिंह हुड्डा के सुपुत्र एवं राज्यसभा सांसद दीपेंद्र हुड्डा के जन्मदिवस पर फरीदाबाद विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ कांग्रेसी नेता लखन कुमार सिंगला ने एन.एच-5 स्थित कौड़ी कालोनी में गरीबों व जरूरतमंदों को कंबल वितरण किए। इस दौरान लखन सिंगला ने कहा कि राज्यसभा सांसद दीपेंद्र हुड्डा न केवल हरियाणा बल्कि देशभर के युवाओं के लिए प्रेरणास्त्रोत बनकर उभर रहे है,उनकी सकारात्मक सोच के चलते आज हर युवा उनके साथ जुड़ने के लिए लालियत है।

सिंगला ने कहा कि जिस प्रकार से पूर्व मुख्यमंत्री चौ.भूपेंद्र सिंह हुड्डा हरियाणा की जनता के हकों की आवाज को बुलंद कर रहे है वहीं राज्यसभा सांसद दीपेंद्र हुड्डा भी उनके पदचिन्हों पर चलते हुए छत्तीस बिरादरी के हक-हकूक की आवाज को सडक़ से लेकर संसद तक उठाने में कोई कोर कसर बाकि नहीं छोड़ रहे। उन्होंने कहा कि हरियाणा में जिस प्रकार से कांग्रेस की नीतियों के प्रति लोगों का रूझान जिस तरह से बढ़ता जा रहा है,उससे स्पष्ट है कि आने वाले लोकसभा व विधानसभा चुनावों में भाजपा का सूपड़ा साफ होगा और फिर से कांग्रेस की सरकार बनेगी।

सिंगला ने कहा कि आज राज्यसभा सांसद दीपेंद्र हुड्डा के जन्मदिवस पर सभी कार्यकर्ता भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों को जन-जन के समक्ष उजागर करने तथा कांग्रेस की जनहितैषी नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लें। इस अवसर पर पूर्व चेयरमैन डालचंद डागर,खुशबू खान,कर्मबीर खटाना,विजय कुमार,सुरेंद्र यादव, सुरेंद्र अग्रवाल,हरबिंद गोयल अन्य गणमान्य लोग मौजूद थे।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *