Breaking News
809e1662 7908 4f85 b433 16489dad7ce9

समाजसेवी राजू सिंह ने स्वर्गिय पिता के 9वें पुण्य तिथि पर जरूरतमंदों के बीच बांटे कंबल

 

मीरजापुर। स्वर्गीय लाल बहादुर सिंह के नौवें पुण्य तिथि पर ठिठुर रहे गरीब असहायों के बीच समाजसेवी विरेन्द्र सिंह उर्फ राजू सिंह महादेव ने 201 कंबल वितरण किया। शुक्रवार की दोपहर अहरौरा कुदारन स्थित प्राचीन हनुनान जी मंदिर पर ठंड की रात में असहायों के बीच कंबल वितरण करना एक साहसिक कदम है।809e1662 7908 4f85 b433 16489dad7ce9

कंबल वितरण के दौरान समाजसेवी राजू सिंह ने कहा कि मेरे स्वर्गिय पिता लालबहादुर सिंह के नौवें पुण्य तिथि पर गरीबों व असहायों को मदद करना मेरी नियती में शामिल है। उन्होंने कहा कि मैंने यह निश्चय किया कि जितना हो सके मैं अब असहायों को ठंड से मरने से बचाऊंगा। उन्होंने बताया कि यह कार्य लगातार 9 साल से करते आ रहा हूं।

मुख्य अतिथि डॉ. एच. एस, शुक्ला (कैंसर विभाग बीएचयू वाराणसी) ने कहा की वीरेंद्र सिंह अपने पिता के पुण्य तिथि पर कंबल वितरण का आयोजन करते हैं। और ये सराहनीय कदम हैं।

वही विशिष्ट अतिथि राजू कन्नौजिया (जिला पंचायत अध्यक्ष) ने कहा कि जिसका कोई सहारा नहीं होता उसका भगवान ही सहारा होता है, असहायो पर सबकी दया नही होती बल्कि भगवान की जिसपर कृपा होती है वही इस तरह के पुन्य कार्य करते हैं।

कार्यक्रम के अध्यक्षता वीरेन्द्र सिंह संचालन फणीन्द्र श्रीवास्तव ने किया मौके पर बजरंगी कुशवाहा, ओमप्रकाश केशरी (नगर पालिका अध्यक्ष अहरौरा), ओमप्रकाश सिंह, जयप्रकाश सिंह, कौशल सिंह, नीरज पाण्डेय(समाजसेवी), पंकज पाण्डेय, डब्लू सिंह, महेश प्रजापति, वीरेंद्र सिंह, सुमन प्रजापति, नगर अध्यक्ष ओमप्रकाश केशरी, डॉ. पूजा पाण्डेय, जेपी मौर्य, योगेश सिंह, सूर्यबली, संतोष, राजकुमार जायसवाल आदि मौजूद थे।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260623 WA0001

अर्जन देव जी महाराज के पवन प्रकाश उत्सव पर सिक्खों चलते राहगीरों को पिलाया शरबत

मीरजापुर। अहरौरा पांचवें पातशाही श्रीगुरु अर्जन देव जी महाराज के पवन प्रकाश उत्सव पर संगत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *