Breaking News

लखनऊ – श्री स्वतंत्र देव सिंह जी ने सरोजिनीनगर के विभिन्न ग्राम पंचायतों में जल जीवन मिशन के अंतर्गत चल रही परियोजनाओं निरीक्षण किया

Ibn news Teem लखनऊ

श्री स्वतंत्र देव सिंह ने इस अवसर पर सरोजिनी नगर में आयोजित “विकसित भारत संकल्प यात्रा” को भी संबोधित किया

यह यात्रा सतत विकास की है, हम सभी को भारत को विश्वगुरु बनाने में अपना योगदान सुनिश्चित करना ही होगा

लखनऊ 21 दिसंबर 2023

उत्तर प्रदेश के जलशक्ति मंत्री श्री स्वतंत्र देव सिंह जी ने आज जनपद लखनऊ के विभिन्न ग्राम पंचायतों का भ्रमण कर जल जीवन मिशन के अंतर्गत चल रही परियोजनाओ का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जलशक्ति मंत्री ने विभागीय अधिकारियों के साथ विकासखंड सरोजिनीनगर के ग्राम पंचायत गोदौली, ग्राम पंचायत सादुल्लानगर में जल जीवन मिशन के अंतर्गत चल रही परियोजनाओं निरीक्षण कर लाभार्थियों से संवाद भी स्थापित किया।

श्री स्वतंत्र देव सिंह ने इस अवसर पर सरोजिनी नगर में आयोजित “विकसित भारत संकल्प यात्रा” को भी संबोधित किया। उन्होंने कहा कि यह यात्रा सतत विकास की है। हम सभी को भारत को अखिल विश्वगुरु बनाने में अपना योगदान सुनिश्चित करना ही होगा। ग्रामवासियों से संवाद कर मा० प्रधानमंत्री जी के 9 संकल्पो पर संकल्प भी दिलाया। हर घर तक शुद्ध पेयजल पहुँचाने के उद्देश्य के साथ उत्तर प्रदेश निरंतर प्रगति की ओर अग्रसर है। नल कनेक्शन देने के मामले में उत्तर प्रदेश अब राष्ट्रीय औसत से भी आगे निकल चुका है। नमामि गंगे एवं ग्रामीण जलापूर्ति विभाग की पूरी टीम को बधाई ।

श्री स्वतंत्र देव सिंह ने ग्राम पंचायत गोदौली मे राज्य पेयजल एवं स्वच्छता मिशन योजना के अंतर्गत नवनिर्मित टंकी का निरीक्षण किया, ग्राम वासियों से संवाद कर हर घर में जल पहुंच रहा है, इसकी जानकारी भी प्राप्त की। सरोजिनी नगर विधानसभा मे राज्य पेयजल एवं स्वच्छता मिशन योजना के अंतर्गत 42 टंकियों का निर्माण होना है जिसके अंतर्गत 9 टंकी वर्तमान में संचालित हैं.

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, क्षेत्रीय विधायक श्री राजेश्वर सिंह , पूर्व विधानसभा संयोजक सुरेश सिंह जी, श्री राजेश सिंह चौहान, श्री शिव शंकर सिंह, सरोजनी नगर BDO नीति श्रीवास्तव, ग्राम प्रधान गोदौली नीरज समेत हजारों के तादाद में ग्राम वासी उपस्थित रहे.

About IBN NEWS

Check Also

IMG 20260808 WA0006

नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में नामजद अभियुक्त गिरफ्तार, पॉक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई

अहरौरा पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर आरोपी को दबोचा, न्यायालय भेजा गया अहरौरा, मीरजापुर। …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *