Breaking News
a9e6854a 8c33 4c2f 9b3f ccdaad4787c5

गाजीपुर :निर्वाचक नामावलियों के पुनरीक्षण मे युवा व महिला वोटरो के पंजीकरण पर जोर

 

टीम आईबीएन न्यूजa9e6854a 8c33 4c2f 9b3f ccdaad4787c5

गाजीपुर। अर्हता तिथि 01 जनवरी‌2024 के आधार पर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों का पुनरीक्षण से संबन्धित कार्याे की समीक्षा बैठक जिला निर्वाचन अधिकारी आर्यका अखौरी की अध्यक्षता में जिला पंचायत सभागार में समस्त ई आर ओ एवं ए ई आर ओ की उपस्थित मेे संम्पन्न हुआ।

बैठक मे जिलाधिकारी ने एज कोहार्ट, जेण्डर रेशिया बढाने, फार्म 6, 7 एवं 8 का प्रतिदिन निस्तारण कराने, 1 जनवरी2024 को 18 से 19 वर्ष के युवा मतदाताओ एवं महिला मतदाताओं का अधिक से अधिक पंजीकरण करवाने का निर्देश दियां। उन्होने कहा कि दिनांक 03. नवंबर.2023 को ग्राम सभा स्तर पर बैठक कर मतदाता सूची को पढ सुनाया जाये जिससे लोग अपना नाम मतदाता सूची में चेक कर लोगो कि उनका नाम मतदाता सूची है अथवा नही।

उन्होने कहा कि आयोग के निर्देशानुसार 06 विशेष तिथियां निर्धारित है इन विशेष तिथियों पर सभी मतदेय स्थनो पर विशेष अभियान चलाकर मतदाता बनने हेतु पंजीकरण किया जायेगा।

उन्होने कहा कि विशेष तिथिया जिसमें 04 नवम्बर, 05 नवम्बर, 25 नवम्बर 26 नवम्बर 02 दिसम्बर एवं 03 दिसम्बर 2023 को बी एल ओ अपने-अपने बूथो पर प्रात 10 बजे से सायं 04 बजे तक उपस्थित होकर मतदाता सूची मे नये मतदाताओ के नाम जोड़वाने, संशोधित करवाने, का नियमानुसार कार्य सम्पन्न करायेगे।

उन्होने कहा कि 18 वर्ष पूर्ण कर चुके मतदाताओ के लिए फार्म-6 एवं इसके अतिरिक्त अन्य अर्ह मतदाताओं, विशेष तौर पर 24 वर्ष से अधिक आयु के मतदाताओ के नाम जोड़ने हेतु फार्म-8 का उपयोग कराया जाये। उन्होने कहा किसी भी मतदाता का नाम विलोपित करने की कार्यवाही करते समय पूरी सावधानी बरती जाय, जिन मतदाताओं के नाम विलोपित किये जाने की कार्यवाही की जानी है।

इस सभी प्रकरणों में नियमानुसार नोटिस सम्यक रूप से तामील की जाय। समस्त राजकीय/सहायता प्राप्त/निजी स्नातक एवं परास्नातक शिक्षण संस्थानों में मतदाता रजिस्ट्रेशन हेतु कोआर्डिनटर एवं हेल्पडेस्क की स्थापना कराते हुए प्रत्येक कक्षा में इसकी घोषणा भी करायी जाये तथा कक्षा में फार्म भरने हेतु एक तिथि व समय निर्धारित करने का निर्देश जिला विद्यालय निरीक्षक को दिया।

उन्होने कहा कि इस संम्बन्ध में छात्र-छात्राओ से जिनकी उम्र 01.01.2024 को 18 वर्ष पूर्ण हो चुकी है तथा उन्होने निर्वाचक नामावली में सम्मिलित कराने हेतु फार्म भर दिया है उनसे एक प्रमाण पत्र प्राप्त कर लिया जाये।

बैठक में उप जिला निर्वाचन अधिकारी अरूण कुमार सिंह, उपजिलाधिकार सदर प्रखर उत्तम, एवं अन्य सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित थे।

राकेश की रिपोर्ट

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *