Breaking News
eec40613 cceb 4433 98f7 915f6ac3a195

रावण का पुतला संकेत दे रहा है कि बुराई खत्म होकर रहेगी: राजेश नागर

 

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्टeec40613 cceb 4433 98f7 915f6ac3a195

फरीदाबाद:बुराई कितनी भी मजबूत क्यों ना हो उसे एक न एक दिन खत्म होना ही पड़ता है और अच्छाई उभर कर आती है और सबका प्रेम पाती है। यह बात तिगांव से भाजपा विधायक राजेश नागर ने कही।

वह सेक्टर-37 में आयोजित दशहरा पर्व में रावण के पुतले को जलाने से पहले लोगों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने शहर में अनेक स्थानों पर रावण के पुतलों को जलाया और लोगों को दशहरा पर्व की शुभकामनाएं दीं।

यहां सेक्टर-37 स्थित श्री रामलीला सेवा समिति के मंच से भव्य रामलीला मंचन होने के बाद आज विशाल रावण का कुनबा पुतले के रूप में फूंका गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि विधायक राजेश नागर ने पुतले को आग लगाई जिसके बाद पुतला धू धू कर जलने लगा। यहां चेयरमैन ज्ञानचंद भड़ाना,अध्यक्ष अजय बंसल,वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेश गर्ग आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

विधायक राजेश नागर ने कहा कि दशहरा हमें सिखाता है कि बुराई कितनी भी मजबूत क्यों ना हो जाए लेकिन एक न एक दिन उसे खत्म होना ही पड़ेगा और अच्छाई कितनी भी कम मात्रा में क्यों न बची रह जाए वह एक दिन विशाल रूप लेगी और वह दिन अच्छे लोगों का स्वर्ण काल होगा। नागर ने कहा कि भगवान श्री राम ने वनवासी लोगों को एकत्रित कर उस समय के सबसे प्रतापी दैत्य राज रावण को पराजित किया,स्त्री सम्मान की रक्षा की। इसके लिए वह आज हजारों वर्ष बीतने के बाद भी भारतीय जनमानस से सम्मान पा रहे हैं। उन्होंने कहा कि हम हरियाणा को भ्रष्टाचार मुक्त प्रदेश बनाने की दिशा में कड़ाई से कम कर रहे हैं।

यहां व्यक्ति को उसकी क्षमता के हिसाब से अवसर प्राप्त हो रहे हैं। हरियाणा अब बिना पर्ची बिना खर्ची वाला प्रदेश बन चुका है जो विपक्ष में बैठे राजनीतिक दलों को पसंद नहीं आ रहा है। इसीलिए वह मनोहर सरकार के खिलाफ झूठे बयान देकर लोगों को बरगलाने का प्रयास करते हैं। लेकिन जनता जानती है कि सच्चाई भारतीय जनता पार्टी और मुख्यमंत्री मनोहर लाल के साथ है।

इसीलिए जनता का प्रेम लगातार मनोहर सरकार के साथ बना हुआ है और आगे भी इसी प्रकार बना रहेगा। विधायक राजेश नागर ने सेक्टर-85 में प्राणायाम रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन के बैनर तले आयोजित ग्रेटर फरीदाबाद के विशालतम दशहरा कार्यक्रम में भी बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की और लोगों को दशहरा एवं दीपावली की शुभकामनाएं दी।

यहां प्रधान योगेश मान,सेक्रेटरी गुरदीप गांधी,ट्रेजरर आशीष भारद्वाज,नितिन अरोड़ा,जी एस भाटिया,अंजना सिंह,हितेश साहनी,अंशुमन कौशिक,हेमा भारद्वाज,रंजना शर्मा,अनुपमा कौल,तरुण कुमार,सुनील शर्मा,राहुल मुखर्जी,विजय भारद्वाज,विजय सिंह,निशांत रस्तोगी आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

विधायक राजेश नगर ने खेड़ी में आयोजित दशहरा पर्व में भी रावण के पुतले को फूंका और लोगों से सादगीपूर्ण जीवन जीने की अपील की। उन्होंने कहा कि चाहे परिणाम कुछ भी क्यों न आएं लेकिन हमेशा सच्चाई का साथ देना चाहिए।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260808 WA0009

देवरिया – कांग्रेस में ही है सिर्फ जमीनी कार्यकर्ताओ का सम्मान – विजयशेखर मल्ल रोशन

Ibn news Team DEORIA रिपोर्ट धर्मेन्द्र पांडेय सलेमपुर, देवरिया। सलेमपुर विकास खण्ड के मल्हनी निवासी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *