Breaking News
ad37e0f9 4870 4d29 8062 2ae2ed070b95

बुराई कितनी भी ताकतवर क्यों न हो,उसका अंत निश्चित:विजय प्रताप

 

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट

ad37e0f9 4870 4d29 8062 2ae2ed070b95
फरीदाबाद:कांग्रेस नेता विजय प्रताप सिंह रविवार को शहर में आयोजित अलग-अलग कार्यक्रमों में पहुंचे और माता रानी का आशीर्वाद प्राप्त किया। सेक्टर-21ए में आरडब्यूए प्रधान गज बीबीराज नागर द्वारा आयोजित काली पूजा समारोह में भाग लिया और माता रानी का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस मौके पर उन्होंने 21 हजार रुपये का सहयोग प्रदान किया।

वहीं,शिव दुर्गा विहार लककडपुर में पार्षद जितेन्द्र भड़ाना एवं आशुतोष द्वारा आयोजित मां दुर्गा पूजन कार्यक्रम में शिरकत की और 21 हजार रुपये का सहयोग प्रदान किया। उन्होंने कहा कि मां दुर्गा के पूजन से नकारात्मक ऊर्जा समाप्त होती है।

व्यक्ति के जीवन में सुख-समृद्धि का वास होता है। देवी काली,मां दुर्गा के अवतारों में से एक है। इसी दिन विजय प्रताप सिंह एन.एच.1 जे ब्लॉक में आयोजित लंका दहन कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे और कहा कि जिस प्रकार हनुमान ने अपनी पूंछ से पूरी लंका को जला दिया था,उसी प्रकार आज भी बुराई कितनी भी बड़ी क्यों न हो जाए, उसका अंत निश्चित है।

इसलिए व्यक्ति को अपने जीवन में सत्कर्म करना चाहिए और कभी भी अपनी ताकत एवं पैसे का घमंड नहीं करना चाहिए। उन्होंने आयोजकों को 51 हजार रुपये का आर्थिक सहयोग भी प्रदान किया। 1 एच ब्लॉक में भी विजय प्रताप ने लंका दहन कार्यक्रम में हिस्सा लिया और एक लाख रुपये का आर्थिक सहयोग प्रदान किया। उन्होंने कहा कि न्यू टाउनशिप में हमेशा से हमारी संस्कृति एवं त्यौहारों को सुंदर तरीके से प्रस्तुत करने का काम किया है।

इसके लिए आयोजक बधाई के पात्र हैं और इसी प्रकार सुंदर कार्यक्रमों का आयोजन करते रहें। इस मौके पर अजय नाथ,मनीष चड्ढा,अक्षय नौनिहाल, सरदार सुखदेव सिंह,वरन्दि्र सिंह,ढिल्लन,कमल खरबंदा, चाहत कुकरेजा,दिशांत खत्री, रिषभ बत्रा,राहुल सरदाना,इशांत कथूरिया आदि ने विजय प्रताप का जोरदार स्वागत किया।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260815 WA0041

देवरिया – खुखुंदू क्षेत्र में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस,गैर सरकारी संस्थानों और विद्यालयों में फहराया गया तिरंगा, भारत माता के जयकारों से गूंजा पूरा क्षेत्र

Ibn news Team DEORIA रिपोर्ट सुभाष यादव खुखुंदू, देवरिया। देश का 80वां स्वतंत्रता दिवस शनिवार …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *