Breaking News
58dcbda1 1998 4399 8545 27b94f0738ee

डी.ए.वी में निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन

 

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट58dcbda1 1998 4399 8545 27b94f0738ee

फरीदाबाद:एनएसएस इकाई और बीसीए विभाग द्वारा डीएवी शताब्दी महाविद्यालय में नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया। दृष्टि,द आई विजन के डॉ.सोनिया शर्मा,डॉ.मयंक कुमार सिंह,डॉ.हिमांशु शर्मा और डॉ.मोजमामल हक द्वारा किया गया।

जिनमें सभी ने अपनी निःशुल्क सेवाए प्रदान कीं। शिविर का उद्घाटन महाविद्यालय की कार्यवाहक प्राचार्या डॉ.सविता भगत द्वारा किया गया। उन्होंने छात्रों को आंखों की देखभाल के महत्व के बारे में जागरूक किया। डॉ.सोनिया शर्मा ने बताया कि वे नियमित रूप से सभी स्कूलों,कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में मुफ्त नेत्र जांच शिविर आयोजित करते रहते हैं।

उन्होंने यह भी बताया कि कोविड-19 महामारी के बाद मोबाइल फोन और लैपटॉप के बढ़ते उपयोग से प्राकृतिक प्रकाश के संपर्क में आने के कारण आंखों के स्वास्थ्य में गिरावट आई है। इसलिए,नियमित रूप से आंखों की जांच कराना और अपने आहार पर ध्यान देना जरूरी है।डॉक्टरों की टीम ने छात्रों को मोबाइल के कम उपयोग की नसीहत दी ।

नेत्र जांच शिविर में बड़ी संख्या में शिक्षण और गैर-शिक्षण स्टाफ सदस्यों ने भाग लिया,जिनमें डॉ. मिनाक्षी हुडा (एचओडी,बीसीए), डॉ.जितेंद्र ढुल (पीओ,बॉयज यूनिट),मिस कविता शर्मा (पीओ, गर्ल्स यूनिट) शामिल थे। शिविर के दौरान संदेश दिया गया”आंखें शरीर का आभूषण हैं। यदि आपकी आंखें स्वस्थ हैं,तो आपका पूरा शरीर रोशनी से भर जाएगा।शिविर मैं लगभग 150 विद्यार्थियों की आंखों की निःशुल्क जांच की गई।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260815 WA0041

देवरिया – खुखुंदू क्षेत्र में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस,गैर सरकारी संस्थानों और विद्यालयों में फहराया गया तिरंगा, भारत माता के जयकारों से गूंजा पूरा क्षेत्र

Ibn news Team DEORIA रिपोर्ट सुभाष यादव खुखुंदू, देवरिया। देश का 80वां स्वतंत्रता दिवस शनिवार …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *