Breaking News
7e44c814 95c3 4275 b407 937ceebbea7c

मवई अयोध्या – गांधी जयंती पर पीस कॉन्वेंट स्कूल के बच्चों ने बनाएं माडल

रिपोर्ट – मुदस्सिर हुसैन IBN NEWS

 

दोनों महान शख्सियतो का व्यक्तित्व और कृतित्व अतुलनीय रहा – प्रियंका रस्तोगी7e44c814 95c3 4275 b407 937ceebbea7c

अयोध्या – ब्लॉक मवई अंतर्गत पीस कॉन्वेंट स्कूल में सोमवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती व पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई।

ध्वजारोहण और राष्ट्रगान के बाद महात्मा गांधी व शास्त्री के चित्रों पर माल्यार्पण कर उन्हे याद किया गया। विद्यायल के सभी शिक्षकों और बच्चों ने भी गांधी व शास्त्री के चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित का श्रद्धासुमन अर्पित किया। इस अवसर पर विद्यायल के बच्चों ने माडल, व कार्ड बनाएं,माडल व कार्ड बनाकर गांधी व शास्त्री के जीवन और व्यक्तित्व से जुड़े विचारों व वस्तुओं को माडल में दर्शाया।

इस मौके पर विद्यालय की वरिष्ठ शिक्षिका प्रियंका रस्तोगी ने कहा कि महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री का व्यक्तित्व और कृतित्व अतुलनीय रहा है। दोनों महा पुरूषों का जीवन दर्शन आज भी हम सबका मार्ग दर्शन करता है। सत्य अहिंसा की धारणा को आत्मसात करने वाले गांधी जी भारत के साथ इस प्रकार से एक रूप हो गए थे। कि वे मोहन दास करम चंद गांधी से महात्मा बन गए। 3

सादा जीवन उच्च विचार को अपने जीवन में आत्मसात करने वाले शास्त्री जी के जीवन से हमे प्रेरणा लेनी चाहिए। दोनों महान शख्सियतो ने अपने कार्यों और विचारों से देश और दुनिया भर के जन मानस पर अपनी एक अमिट छाप छोड़ी है।

उन्होंने मौजूद सभी को बधाई देते हुए कहा कि उनके बताए हुए रास्ते पर चल कर आगे बढ़े। इस अवसर पर रवि,शुभम, शिवम्, ओम लता सागर, ज्योति शुक्ला, आदि शिक्षको ने पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20261014 WA0008

देवरिया – पथरदेवा विधानसभा-338 में भाजपा की करारी हार होगी : परवेज आलम

Ibn news Team DEORIA दिनेश गुप्ता देवरिया। विधानसभा क्षेत्र 338 पथरदेवा में आगामी विधानसभा चुनाव …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *