Breaking News
614e12f6 237d 4e72 95b0 238f78152c54

गाजीपुर :जमीनी विवाद मे दो पक्षों में खूनी संघर्ष 25 नामजद मचा हडकंप

 

टीम आईबीएन न्यूज614e12f6 237d 4e72 95b0 238f78152c54

गाजीपुर। बहरियाबाद थाना क्षेत्र के मिर्जापुर गांव में गुरुवार की शाम जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर लाठी-डंडा चला। मारपीट की इस घटना में दोनों पक्ष से सात लोग घायल हुए हैं।

घायलों में एक पक्ष से सुशील सिंह और दो अन्य लोग तथा दूसरे पक्ष से शोभा यादव, शिवराज यादव, आशीष यादव और होली देवी घायल हुई। घायलों का मिर्जापुर पीएचसी पर मेडिकल कराया गया है। थानाध्यक्ष कृपेन्द्र प्रताप सिंह ने बताया कि एक पक्ष से मिर्जापुर निवासी सुशील सिंह ने शिवराज यादव, आशीष सहित 18 लोगों को नामजद तथा 20 अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी है।

जबकि दूसरे पक्ष से शोभा यादव ने सुशील सिंह सहित सात लोगों को नामजद व अज्ञात लोगों के विरुद्ध तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई कर रही है।

उल्लेखनीय है कि इस जमीनी विवाद में दोनों पक्षों के बीच पहले भी तीन_चार बार मारपीट हो चुकी है।

राकेश की रिपोर्ट

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *