Breaking News
627b8241 a92a 48a4 9291 a9991c9d67d7

विधायक नरेंद्र गुप्ता ने की निगमाधिकारियों के साथ बैठक

 

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट627b8241 a92a 48a4 9291 a9991c9d67d7

फरीदाबाद:फरीदाबाद विधानसभा क्षेत्र में नगर निगम द्वारा किए जा रहे विकास कार्यों को लेकर विधायक नरेंद्र गुप्ता ने नवनियुक्त निगमायुक्त ए.मोना श्रीनिवासन व अन्य निगम अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की।

इस दौरान विधायक नरेंद्र गुप्ता ने उनके विधानसभा क्षेत्र में निगम द्वारा किए जा रहे कार्यों को लेकर चर्चा की और निर्देश दिए कि जो लंबित पड़े कार्य हैं, उन्हें जल्द से जल्द पूरा किया जाए ताकि आम जनता को परेशानी न हो और उन्हें विकास कार्य समर्पित किए जा सकें। विधायक नरेंद्र गुप्ता ने अधिकारियों से चर्चा के दौरान कहा कि यदि किसी कार्य में कोई अड़चन है तो उन्हें अधिकारी अवगत कराएं ताकि उस अड़चन को दूर कर समस्या का समाधान किया जा सके।

इसके अलावा उन्होंने निगमायुक्त ने निर्माण कार्यों को लेकर चर्चा की तथा कहा कि जो निर्माण कार्य चल रहे हैं, उन्हें भी गति देते हुए जल्द से जल्द पूरा किया जाए तथा अधिकारी समय-समय पर रिपोर्ट उनके समक्ष प्रस्तुत करें। इस मौके पर विधायक नरेंद्र गुप्ता ने विशेष रूप से सफाई को लेकर निगमाधिकारियों को निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर 2 अक्तूबर तक जो सफाई पखवाड़ा चलाया जा रहा है,उसके तहत उनके विधानसभा क्षेत्र में भी सफाई को लेकर गंभीरता बरती जाए तथा जिन-जिन क्षेत्रों में गंदगी के ढेर हैं, उनकी सफाई करवाकर लोगों को राहत दी जाए।

इस मोके पर निगमायुक्त ए.मोना श्रीनिवासन ने विधायक नरेंद्र गुप्ता को आश्वासन दिया कि नगर निगम द्वारा किए जा रहे विकास कार्यों में तेजी लाई जाएगी तथा सफाई सहित अन्य लंबित पड़े कार्यों को भी शीघ्र पूरा किया जाएगा।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260622 WA0020

थाना अहरौरा पुलिस द्वारा 6 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ एक शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

मीरजापुर। अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *