Breaking News

गाजीपुर: चोरी की मोटर साइकिल के साथ जिले में पकड़ा गया जौनपुर का युवक गया जेल

टीम आईबीएन न्यूज

गाजीपुर: जिले के खानपुर थाने की पुलिस ने जौनपुर से चोरी मोटर साइकिल के साथ उसी जिले के निवासी युवक को गिरफ्तार कर लिया। युवक जनपद की सीमा की ओर आ रहा था। उसके पास से बाइक के अलावा कुछ संदिग्ध सामान भी मिले।

बताया जाता है कि खानपुर थाने की पुलिस अपराधियों के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान के तहत जौनपुर बार्डर के पास तकिया बहद ग्राम बेलहरी में वाहनों की चंेकिग कर रही थी इसी बीच अभियुक्त आता दिखाई दिया। जब उसे रोककर पूछताछ की गयी तो मामला संदिग्ध लगा इसके बाद लोगो ने युवक अजय यादव पुत्र कैलाश निवासी बराभनपुर पो0-भैसा थाना-चन्दवक, जनपद-जौनपुर को गिरफ्तार कर लिया उसके पास से चन्दवक थाने से ही पूर्व से चोरी हुई मोटर साइकिल बरामद कर लिया। इस कार्यवाही में उपनिरीक्षक फूलचन्द पाठक के साथ कांस्टेबल दीपक, बृजेश व शुभम सिंह भी मौजूद थे। आरोपी को जेल भेज दिया गया है।

राकेश की रिपोर्ट

About IBN NEWS

Check Also

IMG 20260809 155226

देवरिया – त्रिपुरारी हैं भगवान शिव, सत्य की स्थापना के लिए किया त्रिपुरासुरों का संहार : पं. राघवेन्द्र शास्त्री

Ibn news Team DEORIA रिपोर्ट सुभाष यादव खुखुन्दू, देवरिया। पावन सावन मास में मठिया धाम, …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *