Breaking News
d6c16bf9 73c4 4c4a 80f2 313df085872c

बिहार पुलिस अधिकारी पर हमला करने वाला तथा ₹ 25 हजार का इनामियाँ शातिर बदमाश अमित चौधरी पुलिस मुठभेड़ में घायल/गिरफ्तार

पुलिस अधीक्षक मीरजापुर “अभिनंदन” द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों की धरपकड़ तथा गो-तस्करी के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही करने एवं ईनामियां अभियुक्तों की गिरफ्तारी करने हेतु जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षगण को निर्देश दिया गया है ।

ec315e2a ce47 41c5 be39 ee05347d6a7e 1
उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना कछवां व एसओजी/ सर्विलांस की संयुक्त पुलिस टीम बड़ी सफलता हाथ लगी है । दिनांकः10.09.2023 को अपर पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी सदर के नेतृत्व में थाना कछवां व एसओजी/ सर्विलांस की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा बिहार पुलिस अधिकारी पर हमला करने वाला तथा ₹ 25 हजार का इनामियाँ अपराधी के क्षेत्र में होने की सूचना पर मौके पर दबिश दी गयी ।

इस दौरान गिरफ्तारी से बचने हेतु शातिर बदमाश द्वारा पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से फायर कर अपाची मोटरसाइकिल से भागने का प्रयास किया गया । जिसपर पुलिस टीम द्वारा आत्मरक्षार्थ जवाबी फायरिंग की गयी, जिससे शातिर बदमाश अमित सिंह चौधरी पुत्र मुन्ना उर्फ सुनील चौधरी निवासी कुराइच थाना सासाराम टाउन जिला रोहतास बिहार के बांये पैर में गोली लग गयी जिसके कब्जे से एक अपाची मोटरसाइकिल, एक अदद तमंचा 315 बोर, तीन अदद खोखा कारतूस बरामद किया गया ।d6c16bf9 73c4 4c4a 80f2 313df085872c

जिसका पुलिस अभिरक्षा मे इलाज मण्डलीय चिकित्सालय मीरजापुर मे प्रचलित है,जहाँ अभियुक्त की स्थिति सामान्य है । अभियुक्त शातिर किस्म का अपराधी है । यह रोहतास जिले के नोखा पुलिस स्टेशन के अंतर्गत दरोगा और एएसपी के हमले का आरोपी है और शराब तस्करी के कार्य में लिप्त है।

यह यूपी से चुराई गई बोलरो को औने पौने दाम में खरीदकर उससे शराब तस्करी का कार्य करता है और पकड़े जाने पर छोड़ कर भाग जाता जिससे पुलिस कार्यवाही से भी बच जाता है। उक्त पुलिस मुठभेडं के सम्बन्ध में थाना कछवां पर मु0अ0सं0154/2023 धारा-307भादवि व 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत कर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है ।

नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त (पुलिस मुठभेड़)-
1.अमित सिंह चौधरी पुत्र मुन्ना उर्फ सुनील चौधरी निवासी कुराइच थाना सासाराम टाउन जिला रोहतास बिहार ।
विवरण बरामदगी-
1.एक अपाची मोटरसाइकिल( बिना नम्बर)
2.एक अदद तमंचा 315 बोर
3. तीन अदद खोखा कारतूस
पंजीकृत अभियोग-
मु0अ0सं0- 154/2023 धारा-307 भादवि व 3/25 आर्म्स थाना कछवां जनपद मीरजापुर ।
आपराधिक इतिहास अभियुक्त-
मु0अ0सं0-138/2022 धारा 379,413 भादवि थाना कछवां जनपद मीरजापुर ।
मु0अ0सं0-150/2023 धारा 272,273 भादवि 60 आबकारी अधिनियम 379,413 थाना कछवां जनपद मीरजापुर ।
मु0अ0सं0 885/2022 धारा 379 भादवि थाना राबर्टसगंज जनपद सोनभद्र ।
मु0अ0सं0 1049/2022 धारा 30(9) आबकारी अधिनियम थाना सासाराम जनपद रोहतास,बिहार ।
मु0अ0सं0 224/2020 धारा 307,353,413,414,420,34 भादवि व 27 आर्म्स एक्ट थाना नोखा जनपद रोहतास,बिहार ।
मु0अ0सं0 595/2020 धारा 341,323,504,307,34 भादवि व 25(1-b) a/27 आर्म्स एक्ट थाना सासाराम जनपद रोहतास,बिहार ।
गिरफ्तारी व बरामदगी करने वाली पुलिस टीम—
प्रभारी निरीक्षक थाना कछवां रामस्वरूप वर्मा मय पुलिस टीम ।
निरीक्षक माधव सिंह प्रभारी एसओजी/सर्विलांस मय पुलिस टीम ।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *