Breaking News
784f234f 14b0 4608 ac34 0e98a30798e7

जिलाधीश विक्रम सिंह ने 4 विदेशी नागरिकों को दिए भारतीय नागरिकता के प्रमाण पत्र

 

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट784f234f 14b0 4608 ac34 0e98a30798e7

फरीदाबाद:जिलाधीश विक्रम सिंह ने 4 विदेशी नागरिकों को भारतीय नागरिकता प्रदान की है। डीएम विक्रम सिंह ने बताया कि नागरिकता लेने वालों में अफगानिस्तान से 1992 में भारत आए 42 वर्षीय रवीन खत्री, पाकिस्तान से आयी 53 वर्षीय राधन बाई,50 वर्षीय प्रेम लाल तथा 25 वर्षीय शालू शामिल हैं।

जिलाधीश ने आगे जानकारी देते हुए बताया कि नागरिकता अधिनियम 1955 की धारा 16 द्वारा प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए अफगानिस्तान,बांग्लादेश,पाकिस्तान देश के अल्पसंख्यक समुदायों के किसी भी व्यक्ति इनमें हिंदू,सिख,बौद्ध,जैन,पारसी और ईसाई को भारतीय नागरिकता देने का अधिकार जिलाधीश को प्रदान किया गया है।

नागरिकता अधिनियम 1955 की धारा 5 के अधीन भारत के नागरिक के रूप में रजिस्ट्री कृत करने अथवा धारा 6 के अधीन उसे देशीकरण संबंधी प्रमाण पत्र प्रदान करने के लिए उसके द्वारा प्रयोग की जाने वाली शक्तियों के तहत यह नागरिकता प्रदान की गयी है।

देश के गुजरात राज्य के मोरबी,राजकोट,पाटन एवं बड़ोदरा और छत्तीसगढ़ राज्य के दुर्ग तथा बलोदा बाजार,राजस्थान प्रांत के जालौर, उदयपुर,पाली,बाड़मेर और सिरोही,हरियाणा प्रांत के फरीदाबाद तथा पंजाब प्रांत के जालंधर के जिलाधीशों को भारत सरकार ने नागरिकता प्रदान करने का अधिकार दिया है। पूरे देश में 13 जिलाधीशों को ही भारत सरकार ने यह विदेशी नागरिकों को भारतीय नागरिकता प्रदान करने की शक्ति प्रदान की गई है। इनमें फरीदाबाद के जिलाधीश भी शामिल है।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *