Breaking News
37b4b481 3729 4a03 8cce b518fe749db5

जिला प्रशासन एवं रेडक्रॉस सोसाइटी के द्वारा बाढ़ पीड़ितों को सूखा राशन वितरित किया गया

 

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट37b4b481 3729 4a03 8cce b518fe749db5

फरीदाबाद:जिला उपायुक्त एवं प्रधान जिला रेडक्रॉस सोसाइटी फरीदाबाद विक्रम यादव के मार्गदर्शन मे बाढ़ पीड़ितों को कल छांयसा क्षेत्र व आज बसंतपुर क्षेत्र में आज जिला प्रशासन एवं रेडक्रॉस सोसाइटी के द्वारा विभिन्न सामाजिक व धार्मिक संस्थाओं द्वारा दान में दिया गया सूखा राशन तकरीबन 150 और 600 लोगों को प्रदान किया गया। रेडक्रॉस सचिव बिजेंद्र सोरोत ने बताया कि हथिनीकुंड बैराज से पानी छोड़ा गया था।

जिसके चलते यमुना नदी के पास में गांव आते हैं उसमें पानी भरने की वजह से बाढ़ आ गई थी जिस के कारण लोगों को सुरक्षित जगह पर पहुंचा दिया गया था। पहले तो जिला प्रशासन के माध्यम से लोगों के निरंतर भोजन की व्यवस्था की गई। जब स्थिति आज सामान्य हो चुकी है तो स्थानीय लोगों एवं सामाजिक संगठनों,आरडब्ल्यूए के साथ मिलकर सूखे राशन को लोगों में वितरण करने का कार्य किया गया है।

हम हर संभव मदद पहुंचाने के लिए संकल्पित हैं। जिला रेडक्रॉस सोसायटी फरीदाबाद आपदा के समय हर पीड़ित को सहायता पहुंचाने के लिए सदैव तत्परता के साथ खड़ी रहती है। जिला प्रशिक्षण अधिकारी पुरुषोत्तम सैनी ने बताया कि रेडक्रॉस सोसाइटी के साथ विभिन्न सामाजिक संगठनों का विशेष सहयोग रहा। जिसमें मुख्य रुप से लोगों ने स्वयंसेवक बन कर जिला रेडक्रॉस सोसाइटी का सहयोग किया।

सोसाइटी सदैव अपने कार्य के प्रति सजग रहती है। जिला उपायुक्त के मार्गदर्शन में सभी काम को पूर्णतया सफलता के साथ में किया गया। संरक्षक विमल खंडेलवाल ने बताया कि शहर के सामाजिक संगठन,पुलिस विभाग कर्मियों के माध्यम से ऐसी कठिन परिस्थितियों में भी सबको सहयोग करने का कार्य किया गया।

जिसके लिए सभी साधुवाद के पात्र हैं। रेडक्रॉस सोसाइटी निरंतर फरीदाबाद की विभिन्न संस्थाओं व स्वयंसेवको के माध्यम से मानवता का कार्य हर कठिन परिस्थिति में बहुत ही अच्छे तरीके से करते हैं। मौके पर आज जिला रेडक्रॉस सोसाइटी के कर्मचारी सुशील,केशव,रामबरन,कुलदीप,धर्मेंद्र,राजेश,कमल,राम किशोर एवं सामाजिक संस्थाओं के पदाधिकारियों के माध्यम से आज का कार्य सफल किया गया।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *