Breaking News

बहराइच – परिषदीय विद्यालय को चोरों ने बनाया निशाना

संवाददाता बहराइच

बहराइच। बीती रात राम गांव थाने के ग्राम पंचायत खसहा मोहम्मदपुर के प्राथमिक विद्यालय अंबेडकरनगर में चोरों ने हाथ साफ कर दिया। स्कूल के गेट का ताला तोड़कर अंदर घुसे चोरों ने रसोई घर में रखा सामान गैस सिलेंडर, भगोना,शिक्षण कक्षा कक्ष में लगे सीलिंग फैन, किचन गार्डन की सुरक्षा के लिए एक बंडल कटीला तार,कुर्सी,मेज, गैस सिलेंडर,आदि सामग्री अज्ञात चोर उठा ले गए।विद्यालय की प्रभारी प्रधानाध्यापिका रेशु शुक्ला ने तहरीर दिया है।
आये दिन चोर राम गांव थाने के अंतर्गत आने वाले परिषदीय विद्यालयों को लगातार अपना निशाना बनाते चले आ रहे हैं लगभग दर्जनों विद्यालयों को चोरों ने अपना निशाना बनाया है परंतु आज तक राम गांव थाने की पुलिस ने एक भी परिषदीय विद्यालय के चोरी का खुलासा नहीं कर पाई है,विद्यालय के संबंधित प्रधानाध्यापकों के द्वारा एफ आई आर की कॉपी थाने में दी जाती है परंतु आज तक कोई भी कार्यवाही नहीं हो पाई है।रामगांव थाने के अंतर्गत आने वाले स्कूलों के शिक्षक व आम जनमानस अपने को असुरक्षित अर्थात ठगा सा महसूस कर रहे है।

About IBN NEWS

Check Also

IMG 20260622 WA0014

पट्टी कला में बन रहे पार्क का निरीक्षण, गुणवत्ता पर दिया जोर

मीरजापुर। अहरौरा नगर के पट्टी कला मोहल्ले में निर्माणाधीन पार्क का गुरुवार को नगर पालिका …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *