Breaking News
e21e9346 ddb1 456d ad3c 4e36c05ba283

40 फुट गहरे मेनहोल में गिरे युवक को रेस्क्यू कर ग्रामीणों ने सुरक्षित बाहर निकाला तारुन थाना क्षेत्र के हुसैनपुर गांव की है घटना

अयोध्या ब्यूरो कामता शर्माc43e5aa8 3e20 400d bb77 f2ba1ba77e45
तारुन अयोध्या
तारुन थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत हुसैनपुर में बुधवार की सांय पुरानी बोरिंग की जगह नलकूप पर अचानक हुये मेनहोल में 30 वर्षीय युवक करीब 40 फिट नीचे गहरे गड्ढे में गिर गया।e21e9346 ddb1 456d ad3c 4e36c05ba283

लेकिन मौके पर मौजूद दो युवकों के शोर मचाने पर ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद रेस्क्यू कर युवक को सकुशल बाहर निकाल लिया।लेकिन युवक इस घटना में चोटिल हो गया है। सपा नेता पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य रमेश कुमार ने बताया कि गांव निवासी युवक कर्मराज यादव 30 वर्ष पुत्र शिव प्रसाद बुधवार को सांय गांव से बाहर अपने नलकूप पर गया था।

इसी दौरान वह नलकूप से सटे छप्पर के नीचे अचानक बने मेनहोल में पैर फिसलने से गिर गया। लेकिन मौके पर मौजूद युवको के हल्ला गोहार पर ग्रामीणों ने रेस्क्यू कर रस्से के सहारे युवक को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

पीड़ित युवक ने बताया कि वह अपने साथियों बैभव यादव व ब्रजेश यादव के साथ नलकूप के छप्पर में मौजूद था। नलकूप की बोरिंग फेल हो जाने के कारण इसी साल पुरानी बोरिंग से करीब 10 फिट की दूरी पर दूसरी बोरिंग कराया था। बताया पुरानी बोरिंग को मिट्टी से पाट दिया था।

नलकूप से खेत की सिचाई के लिये पानी निकल रहा था। वह हाथ को धोने के लिये गया।और जब वापस छप्पर में आया तो अचानक पुरानी बोरिंग के स्थान पर जमीन के साथ पैर फिसलने से करीब 40 फिट नीचे गहरे गड्ढे में गिर गया। एक बार पानी मे डूबने के बाद ऊपर आया। घटना को देख साथी दहशत में आ गये और शोर मचाने लगें।

शोर सुनकर सैकडो ग्रामीण मौके पर पहुँच गये। और रेस्क्यू करने में जुट गये। करीब दस मिनट बाद उसे रस्सी के सहारे मेनहोल से बाहर निकालने में कामयाब हुये । ग्रामीणों के प्रयास से वह सकुशल बाहर निकल सका। शरीर मे काफी चोटें आईं है।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20261014 WA0008

देवरिया – पथरदेवा विधानसभा-338 में भाजपा की करारी हार होगी : परवेज आलम

Ibn news Team DEORIA दिनेश गुप्ता देवरिया। विधानसभा क्षेत्र 338 पथरदेवा में आगामी विधानसभा चुनाव …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *