Breaking News
WhatsApp Image 2023 07 01 at 12.30.03 PM

मंदिर के सामने मांस डालने वाले आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

 

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट

फरीदाबाद:मंदिर के सामने मांस डालने के मामले में पुलिस आयुक्त ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं जिसके तहत क्राइम ब्रांच की टीमें आरोपियों की तलाश कर रही है जिन्हें जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने बताया कि मामले की सूचना मिलते ही डीसीपी क्राईम नरेंद्र कादियान वह एसीपी एनआईटी अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और मामले का जायजा लिया।

WhatsApp Image 2023 07 01 at 12.30.03 PM

डबुआ थाने में शिकायतकर्ता ने शिकायत दी जिसमें उसने बताया कि वह सुबह दर्शन करने के लिए गुरुग्राम फरीदाबाद रोड़ पर स्थित हनुमान मंदिर गया था जहां पर मंदिर से करीब 20-30 मीटर की दूरी पर ही पशुओं के कटे हुए अवशेष तथा रक्त व मल मूत्र पड़े हुए थे जिनसे बहुत बुरी दुर्गंध आ रही थी। शिकायतकर्ता ने बताया कि यह सोची समझी साजिश के तहत किया गया है। शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ धार्मिक भावनाओं को आहत करने की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।

डीसीपी नरेंद्र कादियान ने इस प्रकार का कृत्य करने वालों की धरपकड़ करके उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। इसके लिए क्राइम ब्रांच की टीम लगातार कार्य कर रही है और आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *