Breaking News
784d27d7 aba1 488f 80dc e837d96e4a84

बरसात से जलमग्न हुई स्मार्ट सिटी में अब लोगों के किराए पर नाव देंगे कांग्रेसी नेता सुमित गौड़

 

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट784d27d7 aba1 488f 80dc e837d96e4a84

फरीदाबाद:मानसून की एक ही बरसात में स्मार्ट सिटी के विकास के दावों की पूरी तरह से पोल खुल गई। समूचे फरीदाबाद के सेक्टरों,कालोनियां व स्लम बस्तियों में कई-कई फुट पानी जमा होने से जन-जीवन अस्त-व्यस्त हो गया। जलभराव से जूझ रहे लोगों को राहत देने के लिए अब कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता सुमित गौड़ ने अपने कार्यालय सेक्टर-10 पर नाव रखकर उसे किराए पर चलाना शुरू कर दिया है।

अपने कार्यालय पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए सुमित गौड़ ने कहा कि जिस प्रकार एक ही बारिश ने पूरी फरीदाबाद विधानसभा को जलमग्र कर दिया है,उससे स्पष्ट है कि अब लोगों को आने-जाने के लिए वाहन नहीं बल्कि नाव का इस्तेमाल करना पड़ेगा इसलिए उन्होंने यह नया काम शुरू किया है,ताकि भाजपा सरकार को सच्चाई का आइना दिखाया जा सके और जब एक बारिश में शहर की सड़कों का यह हाल है तो आने वाली मानसून की अन्य बरसातों में हालात यहां बद से बदत्तर हो जाएंगे।

गौड़ ने कहा कि भाजपा सरकार पर बड़ा हमला बोलते हुए कहा कि अब कहां गए वह भाजपा के विधायक,मंत्री व सांसद जो,जनता से जनसंवाद कर रहे थे,आज लोगों को पीने का पानी नहीं मिल रहा लेकिन सड़कों पर कई-कई फुट पानी जमा है,क्या यही भाजपा का विकास है? लोगों के घरों,कार्यालयों यहां तक की मंदिरों में भी गंदा पानी पहुंच गया है और प्रशासन द्वारा जल निकासी के कोई इंतजामात नहीं किए गए है।

उन्होंने कहा कि भाजपा केवल मंदिरों और धर्म के नाम पर राजनीति करती है, जबकि विकास के मामले में यहां केवल भ्रष्टाचार और महंगाई ही जनता को मिली है,जबकि बुनियादी सुविधाएं देने के मामले में सरकारी पूरी तरह से असफल साबित हुई है।

गौड़ ने फरीदाबाद के विधायक पर कटाक्ष करते हुए कहा कि वह प्रधानमंत्री के नौ सालों की उपलब्धियां गिनाते नहीं थक रहे,वह अपने विधायक कार्यकाल की एक उपलब्धि बताएं,आज उनकी विधानसभा की सड़कें टूटी पड़ी है,कालोनियों में पानी नहीं है और एक ही बरसात में सड़कें जलमग्न हो गई, उन्होंने क्या यही विकास करवाया है।

गौड़ ने कहा कि भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ वह पहले भी आवाज उठाते रहे और आगे भी उठाते रहेंगे और वह जल्द ही सरकार के खिलाफ एक बड़ा धरना-प्रदर्शन करके सरकार को नींद से जगाने का काम करेंगे। इस मौके पर मुख्य रूप से महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष जया शर्मा,युवा समाजसेवी वरुण बंसल,बाबूलाल रवि,अनिल कुमार,ओमपाल शर्मा,कपिल बघेल,किशन कोहली,ललित सहित अनेकों कांग्रेस नेता व कार्यकर्ता मौजूद थे।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *