Breaking News
WhatsApp Image 2023 06 08 at 21.19.31

पुलिस अधीक्षक शिवपुरी द्वारा खोला गया पुलिस परिवार के बच्चों के लिये स्टडी एवं लर्निंग सेंटर…..

रिपोर्ट विजय कुमार भोला IBN NEWS शिवपुरी, ग्वालियर (मध्यप्रदेश )

शिवपुरी पुलिस की पहल, पुलिस लाइन शिवपुरी के प्रशिक्षण भवन मे पुलिस परिवार के बच्चों के लिये स्टडी एवं लर्निंग सेंटर खोला गया है, पुलिस अधीक्षक शिवपुरी द्वारा किया गया उद्घाटन ।

पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्री रघुवंश सिंह के निर्देशन मे आज पुलिस लाइन शिवपुरी के प्रशिक्षण हॉल मे पुलिस परिवार के बच्चों के लिये स्टडी एवं लिर्निंग सेंटर की स्थापना की गयी है, जिसका उद्घाटन पुलिस अधीक्षक शिवपुरी द्वारा किया गया है । इस लर्निंग सेंटर का लाभ शिवपुरी पुलिस परिवार के बच्चों को मिल सकेगा । पुलिस परिवार के बच्चों को लाइब्रेरी, कम्युटर शिक्षा, कम्प्युटर पर हिंदी एवं इंग्लिश टाइपिंग, कैरियर काउंसलिंग एवं विभिन्न विषयों मे कोचिंग आदि के लिये बाहर नहीं जाना पड़ेगा ये सारी सुबिधायें अब पुलिस लाइन मे स्थापित हुए स्टडी एवं लर्निंग सेंटर के माध्यम से पुलिस परिवार के बच्चों को निःशुल्क उपलब्ध होंगी ।

WhatsApp Image 2023 06 08 at 21.19.31

स्टडी एवं लर्निंग सेंटर मे पुलिस अधीकारियों एवं कर्मचारियों की विषयों मे उपलब्धियों के आधार अलग-अलग विषयों मे कोचिंग क्लासेस देंगे एवं समय-समय पर की कोचिंग क्लासेस व स्कूलों से गेस्ट के तोर पर विभिन्न विषयों के शिक्षकों को बुलाकर उनके विषयों पर कोचिंग देकर बच्चों के डाउट क्लियर किये जाऐंगे । सेंटर मे पुलिस परिवार के बच्चों के लिये स्कूली शिक्षा की किताबें उपलब्ध रहेंगी जिनके माध्यम मे पुलिस परिवार के छात्र छात्राऐं अपनी स्टडी को आगे बढ़ा सकते हैं । लर्निंग सेंटर के माध्यम से पुलिस परिवार के बच्चों के समय-समय पर कैरियर काउंसलिंग कराई जाकर उनके अज्वल भविष्य के लिये अभी से तैयारी कराई जा सकेगी । नव स्थापित स्टडी एवं लर्निंग सेंटर मे छात्र छात्रओं के लिये लाइब्रेरी की स्थापना की गई है जिसके माध्यम से बच्चे अपनी पढ़ाई को आगे ले जा सकते हैं । स्टडी एवं लर्निंग सेंटर पुलिस लाइन के लिये एक सुनहरी पहल है जिससे शिवपुरी पुलिस परिवार के बच्चों को सीधा लाभ मिलेगा जिससे बच्चे अपना भविष्य की तैयारी मे अग्रसर होंगे व आगामी परिक्षाओं के लिये भी तैयार होंगे ।
इस अबसर पर पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्री रघुवंश सिंह, रक्षित निरीक्षक श्री अनिल कबरेती, थाना प्रभारी कोतवाली निरी. अमित भदौरिया, थाना प्रभारी यातायात सूबे. रणवीर यादव, सूबे. पुलिस लाइन भानु प्रताप एवं पुलिस परिवार के बच्चे उपस्थित रहे ।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *