Breaking News
ef20d524 b141 4d22 a6f9 58dffae4b999

पं.सुरेन्द्र शर्मा बबली ने चंडीगढ़ में किया भगवान परशुराम का जयघोष

 

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्टef20d524 b141 4d22 a6f9 58dffae4b999

फरीदाबाद:पहरावर की जमीन ब्राह्मण समाज को दिए जाने के फैसले से प्रसन्न समस्त हरियाणा से ब्राह्मण समाज के प्रतिष्ठित लोगों का एक समूह मुख्यमंत्री मनोहर लाल से मिला और उनके फैसले का स्वागत करते हुए उनका धन्यवाद जताया।

प्रदेश के अलग-अलग कोनों से आए प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री का आभार जताते हुए कहा कि ब्राह्मण समाज के हितों को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है। बहुत लम्बे समय से ब्राह्मण समाज की यह मांग चली आ रही थी,जिसको प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री ने पूरा करके ब्राह्मण समाज को गौरवान्वित होने का अवसर दिया है।

इस मौके पर अखिल भारतीय ब्राह्मण सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पं.सुरेन्द्र शर्मा बबली ने मुख्यमंत्री को पटका एवं भगवान परशुराम की प्रतिमा भेंट कर सम्मानित किया और कहा कि भगवान परशुराम की कृपा उन पर बनी रहे।

मुख्यमंत्री ने ब्राह्मणों के हित में ऐतिहासिक निर्णय लिया है और हम उम्मीद करते हैं अखिल भारतीय ब्राह्मण समाज द्वारा उठाई गई अन्य मांगों जैसे ब्राह्मण आयोग का गठन किया जाए,पहरावर की जमीन पर बनने वाले चिकित्सालय व विद्यालय का नाम भगवान परशुराम के नाम पर रखा जाए।

मुख्यमंत्री ने आए हुए ब्राह्मण समाज के प्रतिनिधियों का स्वागत किया और कहा कि ब्राह्मणों का समाज में अतुलनीय योगदान है और समाज के निर्माणकर्ता के रूप में उनको देखा जाता है।

अत:ब्राह्मण समाज की तरफ से जो भी जायज मांगें एवं समस्याएं उठाई जाएंगी,उनको प्रमुखता देते हुए तुरंत निबटाने का प्रयास किया जाएगा। इस मौके पर कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा,कमल गुप्ता,सुनील शर्मा,कुलदीप कौशिक,देवेन्द्र अत्री,कैलाश शर्मा,कर्ण पाराशर,साहिल शर्मा,अनुराग शर्मा योगेश शर्मा कौशल शर्मा कार्तिक शर्मा सहित समाज के प्रतिष्ठित लोग पहुंचे हुए थे।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260815 WA0041

देवरिया – खुखुंदू क्षेत्र में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस,गैर सरकारी संस्थानों और विद्यालयों में फहराया गया तिरंगा, भारत माता के जयकारों से गूंजा पूरा क्षेत्र

Ibn news Team DEORIA रिपोर्ट सुभाष यादव खुखुंदू, देवरिया। देश का 80वां स्वतंत्रता दिवस शनिवार …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *