Breaking News
09afd7be 9093 4414 abd4 ea68ca5ced6c

दिन प्रतिदिन रिवाजपुर के ग्रामीणों का धरना हो रहा है मजबूत

 

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट09afd7be 9093 4414 abd4 ea68ca5ced6c

फरीदाबाद:गांव रिवाजपुर में प्रस्तावित कूड़ा घर के विरोध में ग्रामीणों के धरना प्रदर्शन को लगातार आसपास के गांवों का समर्थन मिलने लगा है।

इसमें महिलायें इस आंदोलन में बढ़चढ़ कर हिस्सा ले रही हैं। सुबह अपने दैनिक कार्य समाप्त करके महिलाएं धरनास्थल पर भारी संख्या में पहुंच जाती हैं।
ढ़ोलक व चिमटे की ताल पर पूरा दिन भजन व कीर्तन करती हैं और बीच-बीच में हरियाणा सरकार विरोधी नारे भी लगाती हैं। शाम को महिलाओं और पुरुषों की एक टोली गांव-गांव जा कर जागरूकता फैलाती हैं और लोगों को कूड़ाघर से होने वाले नुक्सान के बारे में अवगत कराती हैं।

महिलाओं में मुख्य रूप से माला चौहान,मधु चौहान,लाडो ठाकुर,मिथलेश,सुनीता,नीरज, बिंदु इत्यादि अपनी महिला मंडल की अनेकों सदस्यों के साथ आंदोलन में बढ़चढ़ कर हिस्सा ले रही हैं।

धरने स्थल पर ग्रामीणों ने मिलकर भोजन इत्यादि की व्यवस्था भी की है जिससे कि वहां बैठने वाले बच्चों और बुजुर्गों को कोई तकलीफ ना हो। ग्रामीणों को आशंका है कि यह धरना लम्बा चल सकता है और वह इसके लिए तैयार हैं।

हर स्थिति में वह एकजुट होकर अपने गांव और क्षेत्र में कूड़ेघर का विरोध करेंगे। सेव फरीदाबाद संस्था के अध्यक्ष पारस भारद्वाज और रिवाजपुर सोशल वेलफेयर समिति के अध्यक्ष नाहर सिंह ने जानकारी दी कि 19 मई 2023 शुक्रवार को दूसरी समन्वय बैठक ग्रामीण प्रतिनिधियों फरीदाबाद नगर निगम कमिश्नर जितेंद्र दहिया और डीसीपी सेंट्रल पूजा वशिष्ठ के बीच शाम चार बजे होगी।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *