Breaking News

मोहम्मदी खीरी – सपाइयों ने अजबापुर चीनी मिल पर किया जोरदार प्रदर्शन

Ibn24x7news रिपोर्ट ब्यूरो चीफ मोहम्मद असलम

मोहम्मदी खीरी -समाजवादी पार्टी द्वारा प्रदेश भर के चीनी मिलों पर किसानों के बकाया व अन्य समस्याओं को लेकर चीनी मिलों पर किए गए प्रदर्शन के संबंध में मोहम्मदी सपा कार्यकर्ताओं द्वारा अजबापुर चीनी मिल गेट पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन एस डी एम मोहम्मदी को सौंपा गया,मिल गेट पर एक सभा को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री आर ए उस्मानी ने मिल प्रशासन को चेताया की गन्ना किसानों का भुगतान व अन्य समस्याएं जो ज्ञापन के माध्यम से सपा द्वारा सरकार से मांग की गई है उनका समाधान अभिलंब किया जाए अन्यथा दोबारा इससे जोरदार प्रदर्शन किया जाएगा जिसका जिम्मेदार मिल प्रशसन व शासन होगा
सपा नेता इमरान अहमद ने कहा कि मौजूदा भाजापा सरकार में किसान ,व्यापारी व आम जनता अपने को ठगा महसूस कर रहे हैं किसान आत्महत्या करने को मजबूर है
इस मौके पर प्रमुख रूप से राम कैलाश यादव ,दिलीप यादव ,मोहम्मद मोबीन खान, सगीर आलम,अंसार खान,बकीउल्ला,संतोष दीक्षित, जुबेर खान,डॉक्टर हमीद,सरताज अली,उमेश श्रीवास्तव सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे
बाइट -पूर्व मंत्री आर ए उस्मानी

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20261005 WA0005

देवरिया – चोरी की मोटरसाइकिल के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार

Ibn news Team DEORIA दिनेश गुप्ता देवरिया। गौरीबाजार पुलिस ने चोरी की मोटरसाइकिल के मामले …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *