Breaking News
WhatsApp Image 2023 04 22 at 8.00.29 PM

गाजीपुर-आपरेशन लगडा: एके 47 व अत्याधुनिक असलहो से लैस पुलिस टीम पर तमंचा लेकर टूट पडे बदमाश

टीम आईबीएन न्यूज

गाजीपुर। पुलिस अधीक्षक गाजीपुर द्वारा जनपद में अपराध व अपराधियों के विरूध्द चलाए जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के मार्गदर्शन व क्षेत्राधिकारी मु0बाद के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक भांवरकोल व स्वाट टीम द्वारा पातालगंगा चट्टी पर संदिग्ध व्यक्ति व वाहन की संयुक्त चेकिंग की जा रही थी कि जरिए मुखबिर खास सूचना मिली की दो बदमाश पूर्वांचल एक्सप्रेसवे की तरफ से आ रहे हैं और पातालगंगा पर किसी व्यापारी को लूटने वाले हैं।

WhatsApp Image 2023 04 22 at 8.00.29 PM

मुखबिर खास की सूचना पर विश्वास करके सघनता से चेकिंग की जा रही थी तभी मोटरसाइकिल सवार दो बदमाश आते दिखाई दिए संयुक्त पुलिस टीम ने गाड़ी को रोकने का प्रयास किया गया तो उक्त बदमाशों द्वारा जान से मारने की नियत से पुलिस टीम पर फायर करते हुए भावरकोल की तरफ भागने का प्रयास किए।

उक्त बदमाशों का पीछा किया गया तो मिर्जाबाद बाजार में मौजूद थाना स्थानीय की द्वितीय मोबाइल टीम द्वारा तेतरिया मोड पर उक्त बदमाशों की घेराबंदी की गई जिससे उक्त बदमाश माचा रोड की तरफ गाड़ी मोड़ कर भागने लगे कि कुछ ही दूर पर आगे नहर पटरी पर गाड़ी फिसल गई और दोनों बदमाश अपने को घिरता देख पुलिस पार्टी पर जानलेवा फायरिंग करने लगे ।

पुलिस टीम द्वारा आत्मरक्षार्थ फायरिंग की गई जिससे एक बदमाश गोली से घायल हो गया तथा दूसरा बदमाश मौके से अंधेरे का फायदा उठाकर सोनू बिंद पुत्र नंदू बिंद निवासी ग्राम सकरा थाना कोतवाली जनपद गाजीपुर फरार हो गया घायल बदमाश रवि बिंद पुत्र सिंहासन बिंद निवासी ग्राम चकिया गाजीपुर को दवा इलाज हेतु प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया गया।

घायल बदमाश के पास से एक अदद तमंचा .315 बोर व 05 अदद खोखा कारतूस .315 बोर बरामद हुआ तथा मौके से एक स्प्लेंडर मोटरसाइकिल बिना नंबर की मिली। दोनों बदमाशों पर पूर्व से ही गैंगस्टर एक्ट के अंतर्गत थाना भांवरकोल से 25- 25 हज़ार रुपये का इनाम घोषित है।

राकेश की रिपोर्ट

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260809 155226

देवरिया – त्रिपुरारी हैं भगवान शिव, सत्य की स्थापना के लिए किया त्रिपुरासुरों का संहार : पं. राघवेन्द्र शास्त्री

Ibn news Team DEORIA रिपोर्ट सुभाष यादव खुखुन्दू, देवरिया। पावन सावन मास में मठिया धाम, …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *