Breaking News
WhatsApp Image 2023 04 12 at 4.32.35 AM

नवनियुक्त ज्वाइंट कमिश्नर का सुरेंद्र बबली ने किया स्वागत

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट

फरीदाबाद:नवनियुक्त ज्वाइंट कमिश्नर ओम प्रकाश का मंगलवार को अखिल भारतीय ब्राह्मण सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित सुरेंद्र शर्मा बबली ने गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया। फरीदाबाद में ज्वाइंट कमिश्नर का पद काफी समय से खाली पड़ा था। हाल में हरियाणा सरकार द्वारा किए गए तबादलों में ओम प्रकाश को फरीदाबाद ज्वाइंट कमिश्नर की जिम्मेदारी सौंपी है।

WhatsApp Image 2023 04 12 at 4.32.35 AM

सुरेंद्र बबली ने कहा कि ओम प्रकाश मृदुभाषी एवं सौम्य अफसर हैं और हमें उम्मीद है उनके आने से फरीदाबाद पुलिस को अतिरिक्त बल मिलेगा। फरीदाबाद के पुलिस कमिश्नर विकास अरोड़ा के नेतृत्व में जिस प्रकार से फरीदाबाद पुलिस मुस्तैदी से और ईमानदारी से काम कर रहे है, उसको आगे बढ़ने का काम नवनियुक्त ज्वाइंट कमिश्नर ओम प्रकाश करेंगे। निश्चित रूप से ज्वाइंट कमिश्नर के आने के बाद विकास अरोड़ा को बल मिलेगा और शहर को बेहतरीन कानून व्यवस्था प्रदान करने में मदद मिलेगी।

इस मौके पर ज्वाइंट कमिश्नर ओम प्रकाश ने सुरेंद्र बबली से शहर की कानून व्यवस्था के बाबत जानकारी हासिल की ओर सुझाव मांगे कि, किस तरह से लोगों का विश्वास और भरोसा लोगों में बढ़े। उन्होंने शहर की सामाजिक संस्थाओं, धार्मिक संगठनों से इसमें सहयोग देने की अपील की।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260815 WA0041

देवरिया – खुखुंदू क्षेत्र में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस,गैर सरकारी संस्थानों और विद्यालयों में फहराया गया तिरंगा, भारत माता के जयकारों से गूंजा पूरा क्षेत्र

Ibn news Team DEORIA रिपोर्ट सुभाष यादव खुखुंदू, देवरिया। देश का 80वां स्वतंत्रता दिवस शनिवार …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *