Breaking News

पुलिस अधीक्षक देवरिया द्वारा थाना खुखुन्दू में सुनी गयी समस्याएं,

Ibn news Team DEORIA

पुलिस अधीक्षक देवरिया द्वारा थाना खुखुन्दू में सुनी गयी समस्याएं,आज दिनांक 11.03.2023 को जनपद देवरिया के समस्त थानों पर थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। समस्त थानों पर राजस्व के अधिकारी एवं पुलिस के अधिकारी मौजूद रहकर उनके द्वारा जनता की समस्याओं को सुना गया एवं संयुक्त रूप से राजस्व व पुलिस टीम द्वारा मौके पर पहुच कर कई समस्याओं का निस्तारण भी कराया गया। जनपद देवरिया के समस्त थानों पर कुल 118 शिकायती प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिसमें मौके पर राजस्व व पुलिस विभाग की संयुक्त टीम द्वारा कुल 37 प्रार्थना पत्रों का निस्तारण किया गया। पुलिस अधीक्षक देवरिया श्री संकल्प शर्मा द्वारा नायब तहसीलदार सलेमपुर श्री आनन्द राव की उपस्थिति में थाना खुखुन्दू पर लोगों की समस्याओं को सुना गया जहां पर कुल 12 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए जिसमें मौके पर पुलिस व राजस्व टीम को भेजकर 6 प्रार्थना पत्रों का निस्तारण कराया गया तथा शेष प्रार्थना पत्रों के शीघ्र निस्तारण हेतु संबन्धित को निर्देशित किया गया।

About IBN NEWS

Check Also

IMG 20260808 WA0007

आकाशीय बिजली की चपेट में आने से NEET अभ्यर्थी युवक की मौत, खेत से लौटते समय हुआ हादसा

मानिकपुर गांव में तेज बारिश के दौरान वज्रपात की चपेट में आया 21 वर्षीय रोहित …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *