Breaking News
WhatsApp Image 2023 03 01 at 8.24.21 AM

रेडक्रॉस सोसायटी द्वारा आर्थिक रूप से कमजोर तपेदिक के मरीजो को किया गया विशेष पोषाहार वितरण

 

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट

फरीदाबाद:जिला रैडक्रॉस सोसाइटी फरीदाबाद द्वारा संचालित अन्नदान-महादान मुहीम के तहत उपायुक्त विक्रम सिंह एवं अध्यक्ष जिला रैडक्रॉस सोसाइटी फरीदाबाद के मार्गदर्शन में तपेदिक रोगियों को विशेष पोषाहार वितरण फरीदाबाद की विभिन्न सामाजिक एवं धार्मिक संस्थाओं के सहयोग से किया गया। कार्यक्रम में भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी की वाईस चेयरपर्सन सुषमा गुप्ता व आरएसएस हरियाणा प्रान्त संपर्क प्रमुख गंगाशंकर मिश्रा ने मुख्य अतिथि के तौर पर शिरकत की।

WhatsApp Image 2023 03 01 at 8.24.21 AM

इस मौके पर सुषमा गुप्ता द्वारा जि़ला रैडक्रॉस सोसाइटी फरीदाबाद द्वारा संचालित मुहीम को बहुत ही सार्थक बताते हुए तपेदिक के रोगियों से अपील करते हुए कहा कि तपेदिक रोग लाइलाज नही है यदि इसकी पूरी दवाइयों का सेवन पूर्ण रूप से किया जाए। उन्होंने कहा कि तपेदिक के लक्षणों की पहचान करके तत्काल प्रभाव से इलाज बेहद जरूरी है। इस स्थिति में जरूरी ये है कि आप इलाज के साथ अपनी डाइट भी सही करें। जैसे कि खाने में उन फल और सब्जियों को शामिल करें जो कि आपको अंदर से सेहतमंद रखें और शरीर की ताकत बढ़ाए। आरएसएस हरियाणा प्रान्त संपर्क प्रमुख गंगा शंकर मिश्र ने तपेदिक रोगियों के कल्याण हेतु ज़िला रैड क्रॉस सोसाइटी फरीदाबाद द्वारा किये जा रहे प्रयासों की सराहना की तथा उन्होंने बताया कि माननीय प्रधानमंत्री का सपना है कि वर्ष 2025 तक टी बी को जड़ खत्म करना है तथा इस दिशा मे सभी को सामूहिक प्रयास करना जरूरी है।

इस अवसर पर सचिव जिला रेडक्रॉस सोसाइटी, फरीदाबाद बिजेन्द्र सौरोत ने बताया कि तपेदिक की बीमारी बहुत ही खतरनाक बीमारी है इस बीमारी से सफल इलाज यही है के पोष्टीक आहार ले और समय-समय पर अपनी जांच कराए। उन्होने बीमारी से बचाव के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि यह रोग एक खतरनाक संक्रामक रोग है सही समय पर इसका ईलाज नहीं होने पर यह जानलेवा हो सकती है। इसलिए अपने आप को इस बीमारी की चपेट में आने से बचाने के लिए आपको इसके बारे में पूरी जानकारी होना बहुत जरूरी है।

जिससे आप खुद व अपने परिवार को इस जानलेवा रोग की चपेट में आने से बचा सकें। संरक्षक रेडक्रॉस सोसाइटी विमल खण्डेलवाल ने तपेदिक रोगियों के कल्याण हेतु हर सम्भव सहयोग देने का वादा किया।डायरेक्टर सिलीकॉन वैली ऋषभ धींगरा ने बताया कि जिला रेडक्रॉस सोसायटी सदैव मानव हित के कार्यों निरंतर करती रहती है, सभी सामाजिक संगठनों को सहयोग के साथ में समाज को एक नई दिशा देने का काम करती है। मैं उनकी पूरी टीम को आज इस विशेष अवसर के ऊपर बहुत-बहुत बधाई देता हूं।

उन्होने तपेदिक की बीमारी से बचाव के बारे में बताते हुए कहा कि तपेदिक कि बीमारी पैदा करने वाले बैक्टीरिया से लड़ने में लहसुन कारगार होता है, रोगाणुरोधी गुण से भरपूर लहसुन,प्रतिरक्षा प्रणाली को भी बढ़ावा दे सकता है,पुदीने में एंटी-बैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं,जो तपेदिक से प्रभावित ऊतकों के उपचार में मददगार साबित हो सकते हैं इसी के साथ आंवला भी लेना चाहिए आंवले में जीवाणुरोधी गुण होते हैं। संरक्षक रेडक्रॉस सोसाइटी निधि अग्रवाल के द्वारा आश्वाशन दिया गया की आने वाले इस कार्यकर्म में हम इसी तरह पूर्णत सहयोग करते रहेंगे। इस अवसर पर डॉ.दुर्गेश द्वारा मंच संचालन के माध्यम से सभी तपेदिक रोगियों को नियमित रूप से दवाई लेने के लिए जागरूक किया। इस मौके पर कार्यक्रम में मुख्य रूप से कार्यक्रम संयोजक उप अधीक्षक पुरुषोत्तम सैनी,टी.बी कोऑर्डिनेटर मधु भाटिया,जगन्नाथ अत्री,ब्रिज मोहन शर्मा,प्रेम कुमार,परवीन,अजय देव,रामबरन यादव,रामकिशोर एवं अन्य लोग उपस्थित रहे।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260808 WA0009

देवरिया – कांग्रेस में ही है सिर्फ जमीनी कार्यकर्ताओ का सम्मान – विजयशेखर मल्ल रोशन

Ibn news Team DEORIA रिपोर्ट धर्मेन्द्र पांडेय सलेमपुर, देवरिया। सलेमपुर विकास खण्ड के मल्हनी निवासी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *