Breaking News
WhatsApp Image 2023 02 26 at 3.47.45 PM

मजबूत संगठन से ही ऊंचाईयों पर परचम लहराएगी जजपा:अजय चौटाला

 

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट

फरीदाबाद:जननायक जनता पार्टी का जिलास्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन एनआईटी स्थित डॉल्फिन गार्डन में किया गया। सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में जजपा के संरक्षक डॉक्टर अजय सिंह चौटाला,जजपा प्रदेशाध्यक्ष सरदार निशान सिंह एवं विशिष्ट अतिथि संगठन जजपा के सचिव राजेंद्र लितानी एवं युवा प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र सागवान ने शिरकत की। सभी आगुंतकों का जजपा जिलाध्यक्ष राजेश भाटिया द्वारा पगड़ी व गुलदस्ता भेंट करके स्वागत किया।

सम्मेलन को संबोधित करते हुए युवा प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र सांगवान ने कहा कि आगामी चुनावों के मद्देनजर कार्यकर्ता पूरी तत्परता से जुट जाए। जिससे कि जननायक जनता पार्टी अच्छे परिणाम हासिल कर सके वहीं संगठन सचिव राजेंद्र लितानी ने सम्मेलन में सभी को एकजुट होकर आगे बढऩे के लिए प्रोत्साहित किया और कहा कि अगर हम एकजुट होंगे तभी संगठन और मजबूत होगा। सम्मेलन केा संबोधित करते हुए सरदार निशान सिंह ने कार्यकर्ताओं को चुनाव की रणनीति समझाते हुए कहा कि हर एक बूथ में 1000 से 1500 आसपास मतदाता होते हैं उनको मतदान डलवाने हेतु अच्छी रणनीति तैयार की जाए एवं हर बूथ पर युवा कार्यकर्ता और महिला कार्यकर्ता का होना का भी आग्रह किया।

WhatsApp Image 2023 02 26 at 3.47.45 PM

डॉक्टर अजय सिंह चौटाला ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि वे आज इस सम्मेलन में मुख्यता दो विचार हेतु शामिल हुए हैं एक संगठन को कैसे मजबूत किया जाए जिससे कि जननायक जनता पार्टी का परचम ऊंचाइयों पर लहराए। इस दौरान उन्होंने जजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से विचार विमर्श किया। कार्यकर्ताओं को संगठन को मजबूत करने के टिप्स दिए। इसके उपरांत डॉक्टर अजय सिंह चौटाला ने सभी पदाधिकारियों,कार्यकर्ताओं को जजपा के प्रदेश प्रधान महासचिव दिग्विजय सिंह के विवाह के शुभ अवसर पर 10 मार्च को सिरसा में होने जा रहे प्रीतिभोज का निमंत्रण पीले चावल देकर किया।

सम्मेलन के दौरान कांग्रेस नेता सरदार रंजोत सिंह (सनी), बहादुर सिंह,काला,करमजीत सिंह,सतपाल सिंह,कमलजीत सिंह,हरदीप सिंह,जितेंद्र सिंह, गुरमीत सिंह,कुलवंत सिंह,जीत सिंह,गुरनाम सिंह,पलविंदर सिंह, जसपाल सिंह,मनदीप सिंह, गुरप्रीत सिंह,कमलदीप सिंह, मुख्तियार सिंह,करनैल सिंह, सुरजीत सिंह,सत्येंद्र सिंह,(राजू) जगतार सिंह,बलजीत सिंह,करण, प्रीत सिंह,गुरमेल सिंह,मनजीत सिंह,नरेंद्र सिंह, जोगा सिंह व उनके कई साथियों ने जजपा का दामन थामा।

इस अवसर पर फरीदाबाद जिला अध्यक्ष राजेश भाटिया ने डॉक्टर अजय सिंह चौटाला,सरदार निशान सिंह राजेंद्र लितानी एवं रविंद्र सांगवान का फरीदाबाद की धरा में आगमन पर स्वागत एवं आभार व्यक्त किया। जिलाध्यक्ष राजेश भाटिया ने डॉक्टर अजय सिंह चौटाला को आश्वस्त करते हुए कहा कि जजपा कार्यकर्ता चुनावों में अधिक से अधिक संघर्ष करते हुए जननायक जनता पार्टी की झोली में ज्यादा से ज्यादा सीटी डालने का प्रयत्न करेंगे।

इस जिला कार्यकर्ता सम्मेलन में ठाकुर राजाराम, उमेश भाटी,आशुतोष गर्ग, अरविंद भारद्वाज,तेजपाल डागर,श्याम सिंह,दीपक चौधरी, हाजी करामत अली,जितेंद्र चौधरी,अमर नरवत,अजय सिंह चौधरी,माणिक मोहन शर्मा,गगन अरोड़ा,साहिब सिंह विर्क,अजय भड़ाना,प्रेम कृष्ण आर्या,रंजीत ठाकुर,रवि शर्मा,हरमीत कौर, सीमा सितोरिया,श्वेता शर्मा, गीतांजलि अहलावत,मुनदेश कपासिया,अमर बजाज,राहुल झा,गजेंद्र भड़ाना,प्रेमपाल,किशन कपासिया,हरिराम किराड़,अनिल किराड़,डालचंद सारन,नंदराम पाहिल,उपेंद्र चीमा,रिंकल भाटिया,अरविंद शर्मा,कुनाल वर्मा,सनी खंडेलवाल,विक्की सांवरिया,सुशील कुमार,पवन जाखड़,प्रदीप सांगवान,देवेंद्र मान व अन्य कार्यकर्ता शामिल रहे।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *