Breaking News
WhatsApp Image 2023 02 26 at 9.43.32 AM

पुलिस ने रॉन्ग साइड व रॉन्ग लेन में वाहन चलाने वाले 673 वाहन चालकों के चालान काटे

 

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट

फरीदाबाद:पुलिस महानिदेशक पीके अग्रवाल,आईजी ट्रैफिक हरदीप सिंह दून तथा पुलिस कमिश्नर विकास कुमार अरोड़ा के आदेशानुसार फरीदाबाद पुलिस ने रॉन्ग लेन तथा रॉन्ग साइड में गाड़ी चलाने वाले वाहन चालकों के खिलाफ विशेष अभियान चलाकर गलत दिशा व लेन बदलने वाले 673 वाहन चालकों के चालान काटे। पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने बताया कि फरीदाबाद पुलिस गलत दिशा व रॉन्ग लेन में वाहन चलाने वाले वाहन चालकों का चालान काटकर उन्हें आर्थिक धन से दंडित कर रही है।

WhatsApp Image 2023 02 26 at 9.43.32 AM

डीसीपी ट्रैफिक नीतीश कुमार अग्रवाल के दिशा निर्देश व एसीपी ट्रैफिक विनोद कुमार के मार्गदर्शन में फरीदाबाद पुलिस ने यह विशेष अभियान चलाया। पुलिस टीम ने नाकाबंदी के दौरान गलत लाइन में वाहन चलाने वाले 673 वाहन चालकों के चालान काटे जुर्माना लगाया है। काटे गए इन चालानों में रॉन्ग साइड के 459 तथा रॉन्ग लेन के 214 चालान शामिल है।

वाहन चालकों को जागरूक करते हुए पुलिसकर्मियों ने बताया कि गलत दिशा में वाहन चलाने की वजह से सड़क दुर्घटना की संभावनाएं बढ़ जाती है जिसमें कई व्यक्तियों की जान तक चली जाती है। इसलिए सभी वाहन चालक अपनी दिशा तथा अपनी लाइन में गाड़ी चलाएं ताकि अपने तथा अपने साथ चलने वाले दूसरे वाहन चालकों को भी सड़क दुर्घटना से बचाया जा सके।

फरीदाबाद पुलिस द्वारा सर्दी के मौसम में वाहनों पर रिफ्लेक्टर भी लगाए जा रहे हैं ताकि धुंध और रात के अंधेरे में दृश्यता कम होने पर भी वाहनों को आसानी से देखा जा सके। पुलिस ने चालकों को सड़क सुरक्षा का महत्व बताते हुए यातायात नियमों का अनुसरण करने के लिए जागरूक किया।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *